फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, rush, sunday, cash, breath, out, control

संडे को भी उमड़ी भीड़, कैश को लेकर बैंकों की फूलीं सांसे

Mon, 14 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Mon, 14 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
panipat, rush, sunday, cash, breath, out, control
पानीपत - फोटो : bureau
नोट बदलने के लिए संडे को बैंकों और एटीएम पर पिछले दिनों से ज्यादा भीड़ पहुंची। शहर के कई बैंकों और एटीएम में दोपहर को ही कैश खत्म हो गया। बैंक अधिकारियों के संडे को सभी एटीएम में पैसे डालने के दावे हवा में उड़ते नजर आए। कई बैंकों में तोड़फोड़ की सूचना पर पूरा दिन पुलिस के पसीने छूटे रहे।
विज्ञापन


जिले में रविवार को 428 करोड़ रुपये जमा हुए और 26 करोड़ रुपये एक्सचेंज किए गए। बैंक बंद होने के बाद एटीएम पर देर रात तक लाइन लगी रही। कंपनी कर्मियों को बहुत से एटीएम बंद करने में भी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार को 500 और एक हजार के नोट बदलने को लेकर सुबह करीब सात बजे ही बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लाइन लगने ली।
विज्ञापन


एटीएम पर देर से कैश डालने के कारण अफरा तरफरी मच गई। एटीएम पर कई सौ मीटर लंबी लाइन लग गईं। इसके चलते दोपहर तक कैश खत्म हो गया। कई एटीएम का कैश खत्म होने के बाद लोगों को मायूस लौटना पड़ा। कई बैंकों में भी कैश समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों पर लोगों ने अपने परिजनों और नजदीकियों को सीधे पैसे देने के आरोप लगाए। एडीसी राजीव मेहता ने कई बैंकों का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बिना पहचान के किसी भी व्यक्ति को कैश न देने की हिदायत दी।

बैंकों में तोड़फोड़ की सूचना पर दौड़ी पुलिस
शहर के कई बैंकों में रविवार को तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस के पसीने छूट गए। हालांकि, पुलिस को कहीं पर किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं मिली। एक अधिकारी के अनुसार रविवार को सबसे पहले कैनरा बैंक में तोड़फोड़ की सूचना मिली। पुलिस वहां पर पहुंची तो फिर एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक समेत कई बैंकों में तोड़फोड़ की सूचना मिली।

बैंकों में कैश खत्म
पंजाब एंड सिंध बैंक जीटी रोड में रविवार को भी कैश नहीं पहुंचा। इस वजह से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। बैंक के मुख्य प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद सारा कैश जमा करा दिया गया था। इसके बाद से बैंक में कैश नहीं पहुंचा है। जिले में बैंक की तीन शाखा और दो एटीएम हैं।

इनमें से एक में भी पैसे नहीं हैं। यूको बैंक के मैंनेजर श्याम बाबू ने कहा कि बैंक कर्मचारी शहर के लोगों को सहयोग कर रहे हैं। उनको भी सहयोग करना चाहिए। बैंक में रविवार को सर्वर ठीक चला। दोपहर को एक बार करीब एक बजे सर्वर डाउन हो गया था, लेकिन बीस मिनट बाद ही चल गया।

रविवार को बैंक से अच्छा लेनदेन हो पाया। इसी दौरान यूको बैंक में एडीसी ने बैंक का दौरा किया। वहां की व्यवस्था देखी और सही काम के लिए बैंक के मुख्य प्रंबधक महेश कुमार की सराहना भी की।

एनएफएल स्थित विकास नगर निवासी  दीपक कुमार ने बताया कि उसको आईलेट्स का फोर्म भरना था। वह एक एजेंट के पास गया तो उसने 500 और एक हजार रुपये के नोट लेने से मना कर दिया। वह शनिवार और अब रविवार को पैसे बदलवाने के लिए में लगा है। उसको फार्म की चिंता सता रही है।

विराट नगर निवासी अंकित ने बताया कि वह सुबह नौ बजे से लाइन में खड़ा हुआ है। उसका नंबर दो बजे आया है। लेकिन सरकार ने जो फैसला लिया है, वह सही है। अगर देश में इससे कुछ अच्छा होता है तो दो चार घंटे लाइन में खड़े होकर कुछ देर के लिए तकलीफ सह लेनी चाहिए। सरकार का फैसला देशहित में ही होगा।

लाल बत्ती स्थित डीसीबी बैंक में कच्चा कैंप स्थित प्रकाश ने बताया कि वह रविवार होने के कारण सुबह आठ बजे से लाइन में लगा था। लेकिन, उसका नंबर आने से पहले ही बैंक का कैश खत्म हो गया। इससे परेशानी हो रही है। घर का राशन भी खत्म हो गया है। बाजार वाले पांच सौ व एक हजार का नोट लेने से मना कर रहे है।

गुडमंडी बाजार निवासी अजय ने बताया कि वह बैंक में सुबह दस बजे आया तो उसको बैंक कर्मचारियों ने बताया कि बैंक में कैश उपलब्ध ही नहीं है। जिस कारण उसको खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है।

बाबरपुर निवासी वीर सिंह ने बताया कि लालबत्ती स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसे एक्सचेंज करने के लिए आया था। वह बाहर खड़े हैं और बैंक अधिकारियों ने जान पहचान वाले अंदर बुलाकर उन्हें नोट दे रहे हैं। यहां पर व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

जिले के एक भी बैंक में नहीं आए नए नोट
पूरे जिले में 41 बैंक, 243 शाखाएं और 211 एटीएम है। इनमें से 168 शाखाओं में ही काम चल रहा है। रविवार को किसी भी बैंक में नए नोट नहीं आ पाए।


डाकघर में नहीं नए नोट, लोग पुराने लेने को मजबूर
जिले के माडल टाउन स्थित डाकघर में अधिक भीड़ रही। मुख्य डाकघर और इसकी शाखाओं से हर रोज चार करोड़ से अधिक कैश जमा कराया जा रहा है। लेकिन, डाकघर को दस, बीस और सौ के नए नोट नहीं दिए जा रहे। पोस्ट मास्टर अनिल शर्मा ने बताया कि बैंक डाकघर को नॉन इशुएबल नोट दे रहे हैं। शनिवार को छह बोरी भरकर लेकर आए हैं। सभी फटे पुराने नोट मिले। लोग खिड़की पर नए नोट मांग रहे हैं।



शहर समेत जिले के सभी बैंकों और एटीएम में लेन-देन रविवार को भी जारी रहा। कहीं पर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आई। यहां पर दिन में 428 करोड़ रुपये जमा हुए और 26 करोड़ रुपये एक्सचेंज किए गए। बैंकों की सोमवार की छुट्टी रहेगी। अब मंगलवार को सामान्य दिनों की तरह काम किया जाएगा।
राकेश वर्मा, एलडीएम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed