फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, rodwej per chakka jam

पानीपत डिपो का चक्का जाम, यात्री रहे दिनभर रहे परेशान

Thu, 01 Dec 2016 11:57 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Thu, 01 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
panipat, rodwej per chakka jam
c - फोटो : c
आईएसबीटी दिल्ली में कंडक्टर सुंदर सिंह की कथित प्रताड़ना से आक्रोशित रोडवेज कर्मचारियों ने रोडवेज का चक्का जाम कर दिया और किसी भी बाहरी डिपो की बस को डिपो के अंदर दाखिल नहीं होने दिया गया। वहीं पानीपत डिपो की बस को भी बाहर नहीं जाने दिया गया। रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के चलते यात्री पूरा दिन बसों को लेकर भटकते रहे। वहीं यूनियन ने वीरवार देर शाम को अनिश्चितकालीन हड़ताल को मांगों को माने जाने पर वापस ले लिया।
विज्ञापन

रोडवेज की सभी यूनियन व बाकी कर्मियों ने वीरवार को आईएसबीटी दिल्ली में कंडक्टर सुंदर सिंह निवासी छारा झज्जर की स्थानीय अधिकारियों की कथित प्रताडना से मौत की सूचना मिलते ही पानीपत रोडवेज डिपो के दो नंबर गेट पर बस अड़ा दी और एक नंबर गेट को घेरकर सरकार व अधिकारियों विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश खजांची राजपाल, जिला नेता अनिल कुंडू समेत अन्य यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि नोटबंदी के दौरान अधिकारी कंडक्टरों को प्रताड़ित कर रहे हैं और अपने काले धन को सफेद करने में लगे हुए हैं। कंडक्टर सुंदर सिंह को तीन बार प्रताड़ित किया गया। ऐसे में उसकी मौत हो गई। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करती है तो रोडवेज का चक्का जाम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री दिनभर रहे परेशान
रोडवेज यूनियन ने वीरवार सुबह ही डिपो का चक्का जाम कर दिया। बस बंद होने ही यात्रियों की परेशानी शुरू हो गई। यात्री अपने गंतव्य को जाने के लिए दिनभर भटकते रहे। रोडवेज यूनियन नेताओं ने बाहरी बसों को डिपो में भी  प्रवेश नहीं करने दिया गया। ऐसे में दूसरे प्रदेशों की बसें जीटी रोड पर ही खड़ी हुई। जिसका खामियाजा दूसरे लोगों को भी उठाना पड़ा। यात्री अनिल व राजेश ने बताया कि रोडवेज की बस में दिल्ली जा रहे थे, लेकिन पानीपत डिपो के चालक ने इससे आगे जाने से मना कर दिया। वह काफी देर से बस का इंतजार कर रहा है, लेकिन पीछे से कोई बस नहीं आ रही।


डिपो के कर्मी वीरवार को अचानक हड़ताल पर चले गए। जिसके चलते कुछ बसों की आवाजाही नहीं हो सकी। यूनियन नेताओं ने परिवहन मंत्री के सामने अपनी मांगों को रखा है। परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद यूनियन नेताओं ने शुक्रवार की हड़ताल वापस ले ली है। डिपो की सभी बसें शुक्रवार को सामान्य रूप से चलेंगी।
संजय कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज डिपो पानीपत।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed