{"_id":"581cd5314f1c1bae31438862","slug":"panipat-road-wide-30-meter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 23-24 और 28 की सड़कें होगी 30 मीटर चौड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 23-24 और 28 की सड़कें होगी 30 मीटर चौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा सेक्टर-23, 24 और 28 की सड़कों को 30 मीटर चौड़ा बनाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। तीनों सेक्टरों की सड़क पर करीब तीन करोड़ 65 लाख की लागत आएगी। पंचकूला से उच्च अधिकारियों से मंजूरी मिलते ही सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
सड़कें बनने के बाद सेक्टरवासियों की बहुत सी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सेक्टर-23 और 28 हुडा के कार्य क्षेत्र से बाहर है। यह दोनों सेक्टर टीडीआई सिटी के एरिया में आते हैं। इसलिए यहां की सड़कों से लेकर अन्य कार्य करने की जिम्मेदारी टीडीआई सिटी की ही है।
लेकिन, समय की कमी को देखते हुए इस कार्य को टीडीआई सिटी ने हुडा से कराने की पेशकश की है। इसके बाद ही इसका प्लान तैयार किया गया है।
टीडीआई सिटी ने दी है राशि
प्लान के अनुसार सेक्टर 23, 24 और 28 की सड़कों को हुडा 30 मीटर चौड़ी करवाएगा। प्लान में टीडीआई सिटी के दो सेक्टरों 23 और 28 को भी शामिल किया गया है। यह कार्य हुडा करवाएगा, लेकिन इसके लिए राशि टीडीआई सिटी देगी।
विज्ञापन
सड़क हादसों में आएगी कमी
हुडा और टीडीआई सिटी के अधिकारियों का दावा है कि सड़कों को चौड़ा करने का मुख्य उद्देश्य यहां होने वाले हादसों में कमी लाना है। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने से सड़क हादसों में 60 प्रतिशत तक की कमी आएगी। भारी वाहनों के आपस में टकराने से आए दिन किसी न किसी की मौत हो जाती है।
इसके लिए कुछ हद तक सड़के भी जिम्मेदार होती हैं। खराब सड़क होने या संकरी सड़क होने से हादसे की आशंका बढ़ जाती है। गुजरने वाले वाहनों की संख्या के अनुसार ही सड़कों की चौड़ाई निर्धारित की जानी चाहिए।
फैक्ट्री मालिकों और रिहायशी लोगों ने जताई खुशी
सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के प्रस्ताव की जानकारी होने पर फैक्ट्री मालिकों और सेक्टरों में रहने वाले रिहायशी लोगों ने खुशी जाहिर की है। फैक्ट्री मालिकों का कहना है कि सड़कें जितनी अधिक चौड़ी होंगी, वाहन चालकों को उतनी अधिक सुविधा होगी। संकरी सड़कों पर हादसे अधिक होते हैं।
सेक्टर 23, 24 और 28 की सड़कों को 30 मीटर चौड़ा करने का प्लान कुछ दिन पहले हुडा के उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया था। सड़क के कार्य के लिए टीडीआई सिटी से चार्ज लिया जाएगा। इसके आधार पर ही प्लान तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।
देवेंद्र मलिक, एसडीओ, हुडा पानीपत।