फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat,relwe,trak,ded body

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Wed, 04 Jan 2017 11:40 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Wed, 04 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
panipat,relwe,trak,ded body
x - फोटो : amar ujala
 जिले के गांव उरलाना कलां निवासी एक युवक का शव एनएफएल विकास नगर के पास मुख्य रेलवे ट्रैक पर मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी को ले गए थे और वह भी सूचना मिलते मोटरसाइकिल लेकर उनके पास आया था। ससुराल पक्ष के लोग फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। जीआरपी हत्या या आत्महत्या के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है। जीआरपी ने इसमें 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जिले के गांव उरलाना कलां निवासी अशोक (23) की शादी 27 अप्रैल 2016 को सोनीपत के गांव राणा खेड़ी निवासी पूजा के साथ हुई थी। अशोक के पिता नफे सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। पूजा ने कई बार अपने मायके वालों को बुलाकर अशोक के साथ मारपीट भी करवाई। मंगलवार को भी पूजा के पिता कर्ण सिंह, उसका फूफा व दो लड़के आए हुए थे। पूजा के पक्ष में आकर उन लोगों ने अशोक को चप्पले मारी। सायं करीब पांच बजे वे पूजा को अपने साथ ले गए। अशोक भी तभी अपनी बाइक उठाकर घर से निकल गया, लेकिन देर रात तक लौटकर नहीं आया। सायं करीब सवा सात बजे उन्हें सूचना मिली कि अशोक का शव विकास नगर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। उसकी बाइक भी शव से कुछ दूरी पर पड़ी थी।
विज्ञापन



फोन पर कहा गुंडे पीछे लगे हैं बचा लो
मौसी के लड़के दीपक ने बताया कि अशोक का फोन उसके पास आया था। उस समय वह बाइक पर था। उसने बताया कि उसके पीछे कुछ गुंडे पड़े हुए हैं। मुझे बचा लो। मैं नहीं बच पाऊंगा। दीपक का कहना है कि कुछ देर बाद उसने फोन मिलाया तो फोन जीआरपी कर्मियों ने उठाया और बताया कि उसका शव ट्रैक पर पड़ा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या कर शव फेंकने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि अशोक के ससुराल पक्ष के लोगों ने ही उसका पीछा हत्या करवाया और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। परिजनों ने मांग की है कि मामले की गहनता से जांच की जाए और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएं। अशोक पांच बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। वह गांव में ही एक दुकान पर लकड़ी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि अशोक शांत स्वभाव का लड़का था। लेकिन शादी के बाद से वह काफी परेशान रहने लग गया। उसकी ससुराल पक्ष के लोगों ने इससे पहले भी कई बार उसकी पिटाई की थी।


पुलिस को मंगलवार देर शाम को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। वे मौके पर पहुंच गए थे। दादर एक्सप्रेस के चालक ने युवक द्वारा विकास नगर के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। परिजन उसकी हत्या कर शव ट्रैक फेंकने की बात कह रहे हैं। परिजनों के बयान दर्ज करते हुए फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है। इसमें पोस्टमार्टम व बिसरा रिपोर्ट पर ही कुछ कहा जा सकता है।
आनंद सिंह एसआई, जांच अधिकारी, जीआरपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed