फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat ready to say 'Jee Aaya Nu'

‘जी आया नू’ कहने को तैयार पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Panipat ready to say 'Jee Aaya Nu'
पानीपत। पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल - फोटो : Panipat
पानीपत़। ‘हिंद दी चादर’ नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इस अवसर पर समागम में आने वाली संगत को पानीपत ‘जी आया नूं’ कहने को तैयार है।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 में 25 एकड़ बनाया गया भव्य पांडाल पिछले तीन दिनों से पानीपत के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोग अपने सगे संबधियों को भी इस कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इस बड़े आयोजन के लिए 60 एकड़ में पार्किंग बनाई गई है। आयोजन समिति के संयोजक व सांसद संजय भाटिया ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है जो पिछले एक महीने से की जा रही तैयारियों में अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि श्री गुरु साहिब के 400वें प्रकाशोत्सव के आयोजन का गवाह बनना हम सब के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस भव्य कार्यक्रम को लोग दशकों तक नहीं भूल पाएंगे। इसके आयोजन के सीधे प्रसारण के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। इसी कड़ी में एक हाईटेक मीडिया सेंटर पांडाल के साथ मनाया गया है जिसमें डबल लीज इंटरनेट लाइनों की सुविधा उपलब्ध है।

पानीपत। 11 एक्ड़ में तैयार किया गया कीर्तन हॉल।

पानीपत। 11 एक्ड़ में तैयार किया गया कीर्तन हॉल।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed