फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat Police celebrated Police Presence Day

पानीपत पुलिस ने मनाया पुलिस प्रेजेंस डे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Panipat Police celebrated Police Presence Day
पानीपत। जिला पुलिस ने शनिवार को पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया। अभियान का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना था ताकि वे खुद को सुरक्षित महसूस करें। एसपी ने अभियान के तहत पहले ही सभी थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी और चौकी इंचार्जों को क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी के बारे में दिशा-निर्देश जारी किए थे। थाना/चौकी में मौजूद ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल को गश्त और नाकाबंदी पर तैनात किया गया।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार ने बताया कि इस दौरान शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार, कस्बों सहित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल तैनात किया गया। संदिग्ध लोगों की जांच की गई है। महिला पुलिसकर्मी भी रहीं। सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चले अभियान के दौरान सभी राइडर/पीसीआर गश्त में रहे। पर्यवेक्षण अधिकारियों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोविड-19 के बारे में किया जागरूक
पुलिस प्रजेंस डे पर लोगों को कोविड-19 के संक्रमण के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 नियमों का पालन करें। स्वस्थ एवं सुरक्षित रहे। इसी के साथ साइबर अपराध बारे भी लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed