{"_id":"650cb5e7b30a959c51f1a3b7945f072e","slug":"panipat-police-arrest-satta-ipl-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैचों में सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैचों में सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 30 May 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत थाना सिटी पुलिस ने तहसील कैंप रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते गेस्ट हाउस के प्रबंधक समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4200 रुपये, एलईडी टीवी, दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस ने तहसील कैंप रोड स्थित पीके गेस्ट हाउस पर छापा मारा। गेस्ट हाउस के एक कमरे में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाते गेस्ट हाउस के प्रबंधक देवेंद्र, मनीष निवासी कृष्णनगर, तहसील कैंप, राजू निवासी रानी महल, पानीपत को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 4200 रुपये, एलईडी टीवी, दो मोबाइल फोन सेट, कैलकुलेटर, पैड व बॉल पेन बरामद किए हैं। थाना सिटी पुलिस ने एएसआई बलकार सिंह की शिकायत पर आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी करने के आरोप में देवेंद्र, मनीष व राजू के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
अदालत ने पुलिस का पक्ष जानने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अभी तक दो होटलों पर छापेमारी कर आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी करने वाले आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।