फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, park, 2.5 crore, panipat

करीब 2.50 करोड़ से गुलजार होंगे पार्क

Wed, 21 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Wed, 21 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
panipat, park, 2.5 crore, panipat
पानीपत - फोटो : bureau
हुडा के बागवानी विभाग शहर के चार सेक्टरों में 14 पार्क विकसित करेगा। इन पार्कों के लिए 2 करोड़ 44 लाख 49 हजार रुपये का प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है। बागवानी विभाग ने सेक्टर 11, 18, 25 पार्ट वन, टू और सेक्टर-29 के पार्ट टू में जल्द ही नए पार्क बनाने की योजना है। सबसे बड़ा पार्क सेक्टर-18 में बनाया जाएगा। इसका क्षेत्रफाल तीन एकड़ है।
विज्ञापन


हुडा के सेक्टरों में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए हुडा के बागवानी विभाग ने नए पार्क विकसित करने का निर्णय लिया है। बागवानी विभाग ने इसको लेकर कमर कस ली है। उच्च अधिकारियों से मंजूरी मिलते ही पार्क का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ग्रीन बेल्ट भी बनाई जाएंगी
पार्कों को विकसित करने के साथ ग्रीन बेल्ट पर भी कार्य शुरू करने के लिए अलग से विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसे भी उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है। इसमें डेज होटल एमजेआर रोड से लेकर सेक्टर-25 पार्ट-टू इंडस्ट्रीयल एरिया तक ग्रीन बेल्ट पर दीवार बनाने और लगाए गए पौधों पर ग्रिल लगाने पर करीब 49.80 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ सेक्टर-12 की आउटर ग्रीन बेल्ट सनौली रोड से लेकर उझा रोड तक भी दीवार बनाने और पौधों की साइड में ग्रिल लगाने पर करीब 32 लाख रुपये खर्च होने का प्रस्ताव है। ग्रीन बेल्ट के कार्य पर 81.80 लाख रुपये खर्च होगे।

पार्क में लगाई जाएंगी बेंच
पार्क में बैठने के लिए सुविधा के अनुसार बैंच लगाई जाएंगी। हुडा के बागवानी विभाग के जेई ने बताया कि सेक्टर निवासी सुबह और शाम को पार्क में घूमने जाते हैं। शहरवासियों को आराम देने के लिए और पार्क में बैठने की व्यवस्था के लिए बेंच लगाई जाएंगी। सेक्टरों के पार्कों की देखभाल के लिए पहले से माली नियुक्ति हैं।

यहां पर होंगे इतने खर्च
हुडा के बागवानी विभाग ने करीब एक करोड़ 62 लाख 69 हजार रुपये का प्रस्ताव पार्कों के लिए भेजा है। इसमें सेक्टर-11 में सबसे अधिक 7 पार्क, सेक्टर 11 और 11 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 30 लाख की लागत से पार्क बनेंगे। सेक्टर-18 में दो पार्क बनाए जाएंगे।

यहां पर एक पार्क हुडा कार्यालय के पास और दूसरा राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे करीब 49.50 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। सेक्टर-25 पार्ट वन में एक पार्क विजय मोटर के पास और दूसरा पार्क सेटक्टर 25 के पार्ट टू में मोहन मोटर के पास करीब 21.44 लाख की लागत से बनेंगे।

सेक्टर-29 पार्ट टू में तीन पार्क एक 377 नंबर फैक्टरी के पास, दूसरा पार्क 659 नंबर फैक्टरी के पास, तीसरा पार्क 133 नंबर फैक्टरी के पास करीब 71.75 लाख की लागत से बनेंगे।

सेक्टर-18 का पार्क होगा तीन एकड़ का
पानीपत में शहर में हाल ही में बनने वाले पार्कों में सबसे बड़ा पार्क सेक्टर 18 का तीन एकड़ में हुडा ऑफिस के पास बनने वाला पार्क है। दूसरा पार्क सेक्टर-18 में ही एक एकड़ में बनेगा। सेक्टर-11 में 7 पार्क सभी 500-500 गज तक के बनेंगे। सेक्टर-25 पार्ट वन और टू के दोनों पार्क एक एकड़ में बनेगे। सेक्टर-29 पार्ट टू के तीनों पार्क 2-2 एकड़ में बनाने का प्रस्ताव है।



हुडा पानीपत के बागवानी विभाग ने शहर में नये पार्क बनाने का निर्णय लिया है। सबसे अधिक पार्क सेक्टर 11 में बनाए गए है। क्योंकि, सेक्टर 11 पानीपत शहर का सबसे पुराना सेक्टर है। सेक्टरों में कुल 14 पार्क और ग्रीन बेल्ट पर काम शुरू करने के लिए प्रस्ताव उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है। इस पर करीब 2 करोड़ 44 लाख 49 हजार रुपये खर्च होंगे।
कुलदीप, जेई, बागवानी विभाग हुडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed