फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, para,gira

पारा पांच डिग्री तक गिरा, दिनभर में जले अलाव

Wed, 18 Jan 2017 12:11 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Wed, 18 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
panipat, para,gira
d - फोटो : amar ujala
 पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में बूंदाबांदी के चलते दिन का तापमान करीब पांच डिग्री तक गिर गया। तापमान गिरते ही लोगों के हाड़ कांपने लगे। लोग दिनभर अलाप तापते नजर आए और शाम को समय से पहले ही अपने सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ही आसमान में हल्के बादल छा आए और बादलों के चलते धूप नहीं निकल सकी। सुबह ही हवा चल पड़ी। सूर्य देव के बादलों में छिपे रहने और तेज हवाओं के चलते दिन का तापमान तेजी के साथ गिरा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक रहा। हवा दिनभर करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दोपहर एक बजे कुछ देर ही धूप निकल सकी। इसके बाद फिर से मौसम बदलने लगा। शाम को पांच बजते ही ठंड ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। शाम को चार बजे अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक आ गया।
विज्ञापन


इसके बाद सात बजे 14 डिग्री तक आ गया और फिर हर घंटे में एक डिग्री तक तापमान गिरता चला गया। रात 11 बजे 11 डिग्री व 12 बजे 10 डिग्री तक तापमान आ गया। विशेषज्ञों की माने तो पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 18 व 20 डिग्री के बीच चल रहा था। गली,सड़क व घर और ऑफिस में दिन भर जले अलाव
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार का दिन इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। लोगों में ठंड का असर देखा गया। हर गली, सड़क व घर के बाहर दिन के वक्त ही अलाप जलते मिले। सरकारी व दूसरे कार्यालयों में रूम हिटर चलाने पड़े। लोगों को ठंड में बचाव के लिए गर्म पेय व खाद्य पदार्थों का भी सहारा लेना पड़ा।


विशेषज्ञों ने ठंड लगातार पड़ने के दिए संकेत
मौसम विशेषज्ञों ने मौसम के उतार चढ़ाव के संकेत दिए हैं। विशेषज्ञों की माने तो अगले 24 घंटे या इससे भी अधिक समय तक मौसम में इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक या दो डिग्री तापमान ही बढ़ेगा या घटेगा। ठंड शुरू होने पर बाजारों में भी गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed