{"_id":"61917c5afbecbd4e2e7987b7","slug":"panipat-panipat-news-knl89607472","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभावना स्कूल में बच्चों ने केक काटकर मनाया बाल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभावना स्कूल में बच्चों ने केक काटकर मनाया बाल दिवस
विज्ञापन
पानीपत। संभावना स्कूल में बच्चों ने केक काटकर मनाया बाल दिवस।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पूरे देश में बाल सुरक्षा सप्ताह 14 से 20 नवंबर तक मनाया जाता है। इस मौके पर हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया एवं बाल अधिकार सुरक्षा समिति द्वारा एक्शन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर प्रोजेक्ट के तहत संभावना स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने केक काटकर बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम नृत्य, संगीत, कविता पाठ आदि प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने वंदना एवं चाचा नेहरू को समर्पित कविताओं से की। बच्चों ने अपने शिक्षकों को धन्यवाद स्वरूप पौधे दिए एवं उनसे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रोजेक्ट हेड विनोद सोलंकी ने बच्चों को बाल सुरक्षा सप्ताह के विषय में जानकारी दी। स्वतंत्र देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्मतिथि 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में एवं 20 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस मनाया जाता है।
इस दौरान कई बच्चों ने अपना अनुभव साझा किया कि किस प्रकार बाल श्रम को छोड़कर संभावना स्कूल के साथ शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े। समिति सदस्य सुधा झा ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर एवं बच्चों को अपनी सुरक्षा नियमों एवं अधिकार के बारे में जानकारी दी। सभी शिक्षकों ने बच्चों को उपहार भेंट किए। संस्था द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह में विभिन्न गतिविधियों द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों को बाल अधिकार संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट हेड विनोद सोलंकी , सुधा झा ,अनीता गुप्ता, विकी वर्मा ,शिक्षिका सीमा, सोनिया, सपना, परवीन, संजू उपस्थित रहे।