{"_id":"6aa5b883735f9c418e0974a2","slug":"panipat-overall-champion-in-kabaddi-panipat-news-c-244-1-pnp1006-164035-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कबड्डी में पानीपत ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कबड्डी में पानीपत ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
जीत के लिए टक्कर, राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्वाइंट के लिए मशक्कत करती कैथल की खिलाड़
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। 59वीं हरियाणा स्कूली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। तीनों आयु वर्गों में पानीपत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और मेजबान जिला ओवरऑल चैंपियन रहा। प्रतियोगिता तीन दिवसीय निर्धारित थी, लेकिन इसे दो दिन में ही संपन्न करा दिया गया।
समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुरेंद्र नाडा और मंडी प्रधान दिनेश भौक्कर मुख्यातिथि रहे। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
मुख्यातिथि एवं अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुरेंद्र नाडा ने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए खेलों में भाग लेना बेहद जरूरी है। अभिभावकों को आगे आकर बच्चों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा, एईओ रविंद्र अंतिल, एईईओ करण सिंह पूनिया, विजेंद्र पूनिया, सुनील मलिक, खेल सचिव प्रदीप कादियान, राकेश प्रधान, सत्येंद्र मलिक, आजाद सिंह, सुरेश कादियान, बलराज, नरेश, सुदेश रानी, नरेंद्र मलिक, विनोद, जोगिंदर सिंह और कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम :
अंडर-14 लड़कियों में पानीपत ने कैथल को 17-6 के अंतर से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कैथल की टीम रही, तीसरे स्थान पर सोनीपत और चौथे स्थान पर रोहतक की टीम रही। अंडर-17 लड़कियों में पानीपत ने जींद को 27-18 अंकों से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर जींद, तीसरे स्थान पर हिसार और चौथे स्थान पर रोहतक की टीम रही। अंडर-19 लड़कियों में पानीपत ने हिसार को 25-20 अंकों से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर हिसार, तीसरे स्थान पर कैथल और चौथे स्थान पर रोहतक की टीम रही।