फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news,no.1,panipat

डाइट पानीपत को मिला ग्रीन चैंपियन अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
panipat news,no.1,panipat
पानीपत। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद ने जिला औद्योगिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पानीपत को वन डिस्ट्रिक वन ग्रीन चैंपियन अवार्ड से नवाजा है। इस पुरस्कार के तहत 5000 रुपये एवं एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन

डाइट प्राचार्य प्रोमिला भारद्वाज ने बताया कि सहायक प्रोफेसर तकदीर सिंह ने पर्यावरण को बचाने के लिए सराहनीय काम किया है। उनके प्रयासों का ही नतीजा है कि डाइट पानीपत को यह पुरस्कार मिला है। पानीपत जिला के उपायुक्त द्वारा यह पुरस्कार डाइट को दिया जाएगा। प्रो. सिंह ने बताया कि यह अवार्ड स्वच्छता एक्शन प्लान 2020-2021 के तहत पानीपत जिला के उपायुक्त द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद मनोसामाजिक परामर्श और कोविड-19 स्वयंसेवी कौशल के लिए मार्गदर्शन पर उच्चतर शिक्षण संस्थानों के साथ सामाजिक जुड़ाव के रूप में संस्थागत कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है। इंस्टीट्यूशनल वर्कशॉप मई 2021 के तहत हरियाणा की 40 वर्कशॉप से 3736 विद्यार्थियों, शिक्षकों ने भाग लिया। इन 40 संस्थाओं में से आठ डाइट संस्थाओं ने वन डिस्ट्रिक वन ग्रीन चैंपियन अवार्ड जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संस्थानों को मिलेगा अवार्ड
हरियाणा के आठ डाइट संस्थानों को वन डिस्ट्रिक वन ग्रीन चैंपियन अवार्ड के लिए चुना गया है। इनमें पानीपत, पंचकुला, महेंद्रगढ़, हुसैनपुर रेवाड़ी, कैथल, शाहपुर करनाल, इक्कस जींद और बिरही कलां भिवानी के संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed