फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

कोहरे से मचा कोहराम

Sun, 08 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत Updated Sun, 08 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
मौसम का पहली धुंध ने शुक्रवार रात कोहराम मचाया। जीटी रोड पर पानीपत, समालखा व इसराना में पांच जगह हुए हादसों में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं इंडो-कनेडियम बस व ट्रक की टक्कर में चौदह एनआरआई समेत करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल व कई प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल कराया। धुंध रेल यात्रियों के लिए परेशानी बनकर गिरा और पहले ही दिन दर्जनों ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट रही। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन तक धुंध गिरने की संभावना जताई है।
विज्ञापन



शुक्रवार रात पड़ी धुंध से वाहनों का टकराव शुरू हो गया। जीटी रोड पर पानीपत टोल प्लाजा के समीप शिमला मौलाना मोड़ पर इंडो-कनेडियन ट्रेवल्स बस एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में पंजाब के चौदह एनआरआई घायल हो गए। समालखा में बल्ले-बल्ले ढाबे के पास कई वाहनों के टकराने पर आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मच्छरौली के पास ट्रक से टकराने पर मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल हो गया। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर नौल्था के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक चालक घायल हो गया। पुलिस ने देर रात को ही बचाव कार्य शुरू किया और सुबह तक चलता रहा।
विज्ञापन



इंडो-कनेडियन बस ट्रक से टकराई
दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब जा रही इंडो-कनेडियम की ट्रेवल्स बस जीटी रोड शिमला मौलाना के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार गगनदीप सिंह पुत्र राजबीर सिंह, निवासी जालंधर, गुरसख कौर निवासी जालंधर, सुखदीप कौर निवासी गुरदासपुर, इशमीत सिंह, पिंद्रदीप, नरेश संधु, रजवंत सिंह, अजीत सिंह, गुरमीत सिंह निवासी अमृतसर व बस चालक समेत चौदह लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। चरणजीत सिंह निवासी जालंधर, प्रेम सिंह निवासी मुक्तसर व परविंद्र सिंह निवासी जालंधर को इलाज के लिएनिजी अस्पतालों में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



समालखा में दो हादसों में एक की मौत, आधा दर्जन घायल
शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के हलदाना बॉर्डर व बल्ले-बल्ले ढाबे के सामने धुंध के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि बल्ले-बल्ले ढाबे के समीप देर रात को करीब एक बजे घनी धुंध के चलते जीटी रोड की दिल्ली लेन पर ट्रक डिवाडर से टकरा कर पलट गया। हिमाचल रोडवेज की पीछे से आ रही बस ट्रक से टकरा गई। उसके बाद तीन कारें बस से टकरा गई। हादसे में बस की सवारियां बाल-बाल बच गई। वहीं हल्दाना बॉर्डर के समीप शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे धान से भरा हुआ ट्रक धुंध के चलते डिवाइडर से टकराकर असंतुलित होकर पानीपत लेन पर पलट गया। उसके पीछे आ रहे मक्के से भरे हुए ट्रक ने टक्कर मारी तथा पीछे चादरे लेकर करनाल जा रहा कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक इंद्र, क्लीनर गुफरान समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं जीटी रोड पर गांव झट्टीपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। बताया जा रहा है कि महादेव कालोनी, पानीपत निवासी विक्रम दवा सप्लाई का काम करता था और वह समालखा से अपने साथी इकबाल के साथ मोटरसाइकिल पर पानीपत जा रहा था। गांव झट्टीपुर के पास पीछे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाईक असंतुलित हो गई। जिसमें विक्रम की मौत हो गई और इकबाल घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।


इसराना के नौल्था में दो ट्रक टकराए
पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर नौल्था गांव में दो ट्रकों के टकराने पर एक ट्रक चालक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गांव के अड्डे पर गोहाना से पानीपत की तरफ जा रहा ट्रक सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। जिसमें पानीपत की तरफ आ रहा एक ट्रक चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed