फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

बेटी पैदा होने पर जच्चा-बच्चा को छोड़ पति फुर्र

Tue, 08 Sep 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Tue, 08 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में परी को अपनी असल मां की गोद मिलने से पहले एक और नवजात बच्ची पिता के पुत्र मोह का शिकार हो गई। पिता ने न केवल बच्ची, बल्कि अपनी पत्नी को भी अपनाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


वह दोनों को सिविल अस्पताल में छोड़कर अपनी मां के साथ फुर्र हो गया। मां का पति के जाने के बाद रोकर बुरा हाल है। स्वास्थ्य विभाग ने मामला सामने आने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला सिविल अस्पताल पानीपत में पांच सितंबर का है और आज जच्चा महिला के रोने के बाद मामला सामने आया। प्रवासी महिला रिंकू का पति उसको सिविल अस्पताल में छोड़कर चला गया। उसके रोने की आवाज सुनकर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ उसके पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंकू ने बताया कि वे प्रवासी हैं और उसकी शादी मिथलेश के साथ हुई थी। मिथलेश राज मिस्त्री है और ज्योति कॉलोनी में रहता है। उसने बताया कि पांच सितंबर को उसको प्रसव पीड़ा हुई। उसका पति मिथलेश और सास उसको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे।

उसने यहां पर ऑपरेशन  के बाद एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि उसी शाम को मिथलेश व उसकी मां उन दोनों मां-बेटी को छोड़कर चले गए। उसने उनका काफी इंतजार किया, लेकिन वे लौटकर नहीं आए। उसने बताया कि उसको इससे पहले एक लड़का और एक लड़की है।

वहीं पुलिस ने 17 जून को सिविल अस्पताल में जन्मी परी का डीएनए कराने के लिए फिर से कमर कस ली है और पुलिस ने मधुबन लैब से एक बार फिर समय लेने का फैसला लिया है।

हम बता दें कि 17 जून को सिविल अस्पताल में परी का जन्म हुआ था। डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने परी रामनगर निवासी कविता की लड़की बताया था। कविता ने 18 जून को एक लड़के को दूध पिलवाने व उसके हाथ पर अपने नाम टैग देखने पर हंगामा खड़ा कर दिया।

महिला कविता ने बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया। जिसमें थाना शहर में मुकदमा दर्ज किया गया। परिजनों ने उनका डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। पुलिस ने मधुबन लैब से तीन बार समय मांगा, लेकिन परिजनों ने मधुबन जाने से इनकार कर दिया और तीसरी तारीख चार सितंबर को अंडर ग्राउंड हो गए।


जच्चा बच्चा वार्ड में एक महिला और उसकी नवजात बच्ची को छोड़ जाने का मामला सामने आया है। महिला फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है। परिवार के लोग उसको लेने नहीं आते हैं तो विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।
डॉ. एसके गुप्ता, एमएस, सिविल अस्पताल पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed