फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news,amar ujala foundation,blood camp

रक्तदान कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
panipat news,amar ujala foundation,blood camp
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय संस्था निफा की जिला इकाई ने विश्व रक्तदाता दिवस और गुरु अर्जुन देव के शहादत दिवस के मौके पर युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशल के सहयोग से सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह दसवां रक्तदान शिविर लगा। कोरोना वैक्सीनेशन कराने से पहले 36 युवाओं ने यहां रक्तदान किया। इसके साथ ही युवाओं से अपील की कि कोरोना वैक्सीनेशन कराने से पहले रक्तदान जरूर करें।
विज्ञापन

सोनीपत से आए निफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार गुरमीत सचदेवा ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस के साथ ही 14 जून को गुरु अर्जुन देव ने धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रक्तदान में हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर अथितियों के तौर पर शहरी विधायक प्रमोद विज के बेटे राहुल विज और विधायक टीम से मुनीश आर्य, मुनीश जैन, सुशील कत्याल, तुषार खरबंदा और जितेश रहेजा भी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोशिएशन के उप- प्रधान अनिल सिंगला और कैशियर मनोज शर्मा भी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। रक्तदान महादान अभियान एक जन आंदोलन है, जिसे कायम रखना है। संस्था के खजांची ललित कुमार, उपप्रधान प्रीतपाल और यशपाल कादियान ने सभी का आभार व्यक्त किया। संजीवनी ब्लड बैंक से राजेश और उनकी पूरी टीम का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में टीम निफा पानीपत के सभी सदस्यों के साथ ही यशपाल भारद्वाज, अनुराधा गर्ग, हवा सिंह, मोहित शर्मा, मयंक पाहवा, प्रियंका रानी, लक्ष्य दुरेजा और आशीष गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदाता बोले
पहली बार रक्तदान करने के लिए काफी उत्साहित थी। निफा के साथ रक्तदान और युवाओं को जागरूक करने का मौका मिला। - प्रियंका, सदस्य, निफा संस्था
रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचा सकते हैं, पहली बार रक्तदान किया है, सभी युवाओं को रक्तदान करना चाहिए। -पंकज कुमार
रक्तदान शिविरों और इमरजेंसी के वक्त रक्तदान कर मदद करने की कोशिश करता हूं, अब तक 19 बार रक्तदान कर चुका हूं ।- मयंक, सदस्य, निफा
पेशे से पहलवान हूं। बीते 10 साल से हर तीसरे महीने रक्तदान करता आ रहा हूं, शिविर का पता लगने पर रक्तदान जरूरत करता हूं। - पवन कुमार, पहलवान
वैक्सीन लगवाने से पहले रक्तदान किया, युवाओं से अपील है कि वैक्सीनेशन से पहले रक्तदान कर लोगों के काम आएं। - नरेंद्र मलिक, पहलवान
टीम सदस्य बोले
निफा ने जिले में दसवां रक्तदान शिविर लगाया।युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी से अपील है कि वैक्सीनेशन से पहले रक्तदान करें। - विरेंद्र जैन, जिला प्रधान, निफा संस्था
शुभ अवसरों पर शिविर लगाने का प्रयास रहता है। इस वक्त रक्त की अधिक आवश्यकता है, रक्तदाता दिवस युवा रक्तदानी बने हैं। - गुरमीत सचदेवा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, निफा संस्था

निफा ने विश्व रक्तदाता दिवस पर युवाओं को रक्तदान से जोड़ने का प्रयास किया। 23 मार्च को सवा लाख यूनिट रक्तदान कराकर निफा ने रिकार्ड भी बनाया था। - प्रीतपाल सिंह पन्नू, संस्थापक एवं चेयरमैन, निफा संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed