फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, nagai agg

सरयू-यमुना एक्सप्रेस में लगाई गई थी आग, एक व्यक्ति पर शक

Wed, 03 May 2017 12:04 AM IST
panipat beuaro
panipat beuaro Updated Wed, 03 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
panipat, nagai agg
p - फोटो : panipat
 सोमवार देर रात 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस के एक कोच में रखे डस्टबिन में अपने आप आग नहीं लगी थी। बल्कि, किसी एक व्यक्ति ने आग लगाई थी। रेलवे अधिकारियों ने एक अज्ञात व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में रखे डस्टबिन में अपने आप आग नहीं लग सकती। डस्टबिन जहां रखा था, वहां बिजली की फिटिंग भी नहीं थी। अधिकारियों का मानना है कि किसी यात्री ने पहले चेन खींच कर ट्रेन को रोका। इसके बाद ट्रेन के धीमा होते ही डस्टबीन में आग लगाकर भाग गया। आरपीएफ पुलिस कर्मियों को मीमो भेजकर उस अज्ञात व्यक्ति को तलाशने की मांग की गई है।
विज्ञापन

रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने देर रात ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था। स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे फोन पर मैसेज मिला कि सरयू-यमुना एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में आग लग गई है। वे टीम के साथ विकास नगर के पास रुकी हुई ट्रेन के पास पहुंचे। वहां से ट्रेन को पानीपत स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर लाया गया। यहां पर बाल्टियों से पानी फेंक कर आग बुझाई गई।   
विज्ञापन


ट्रेन में नहीं थे अग्निशमन यंत्र
स्थानीय अधिकारियों ने घटना की एक रिपोर्ट बनाकर दिल्ली डिवीजन के डीआरएम को भेज दी है। इसमें ट्रेन में लगी आग के कारणों और आग लगने के बाद ट्रेन में क्या खामियां रहीं, इसकी जानकारी है। रिपोर्ट में ट्रेन में अग्निशमन यंत्र न होने की बात कही गई है। नोट में लिखा कि यदि अग्नि शमन यंत्र ट्रेन में होते तो यात्री भी आग पर काबू पा सकते थे। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। बताया गया है कि ट्रेन के कोच में जहां आग लगी, वहां बिजली का कोई उपकरण या वायर नहीं था। इससे शॉर्ट सर्किट की संभावना समाप्त हो जाती है। आशंका जताई है कि कोई व्यक्ति आग लगाकर मौके से भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक को मिला रिवार्ड       
चलती ट्रेन में आग लगने की सूचना के बाद सोमवार देर रात पानीपत के स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने आग को बुझाने के लिए टीम को लीड किया था। इसस प्रभावित होकर दिल्ली डिवीजन के डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक पानीपत और उनकी पूरी टीम को स्टेशन पर घटना में अहम भूमिका निभाने के लिए रिवार्ड दिया है।

ट्रेन सप्ताह में चलती है तीन दिन       
सरयु-यमुना एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को जयनगर से अमृतसर तक चलती है। जयनगर से अमृतसर तक ट्रेन 1670.9 किलोमीटर तक 60 स्टेशनों पर रुकते हुए 41 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफतार से 40 घंटे 40 मिनट में तय करती है। इस ट्रेन में पेंट्री कार नहीं है। इस कारण यहां पर डस्टबिन रखा जा सके।       


दिल्ली डिवीजन के डीआरएम आरएन सिंह को ट्रेन में आग की एक रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। आग लगने का मुख्य कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। ऐसा लग रहा है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई और ट्रेन रोककर भाग गया। इसकी सारी बातें लिखित में दिल्ली भेज दी हैं।       
धीरज कपूर, एसएस, रेलवे पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed