{"_id":"586e8add4f1c1ba70915b02b","slug":"panipat-mpaw-per-manthon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीएचडब्ल्यू ने मांगों को लेकर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीएचडब्ल्यू ने मांगों को लेकर किया मंथन
amar ujala beuro panipat
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की राज्य कमेटी की मीटिंग वीरवार को सिविल अस्पताल प्रांगण में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान लाजवंती ने की। मंच संचालन राज्य महासचिव राजकुमार ने किया। मीटिंग में 16 जिलों के प्रधान व सचिव ने भाग लिया।
मीटिंग के दौरान 25 अगस्त 2015 को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा मांगपत्र पर सहमति जताने के बावजूद सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न करने बारे रोष प्रकट किया गया। मीटिंग में एक प्रस्ताव पास किया गया कि एसोसिएशन की जो भी मांगे हैं, अगर सरकार ने उनको जल्द पूरा नहीं किया तो एसोसिएशन धरने प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। इस मौके पर उप-प्रधान सतवंती, सुरेश उचाना, महासचिव अनिल कुमार मलिक, मुख्य सलाहाकार गुरमीत पंचकुला, शमशेर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
ये है मांगे
-एनएचएम कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन दिया जाए।
-सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में संशोधन करे एमपीएचडब्ल्यू वर्ग को भी समुचित लाभ दिया जाए।
-पंजाब के समान वेतनमान लागू करें।
-कैशलेस मेडिकल योजना लागू की जाए।
-निजीकरण, आउटसोर्सिंग व ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाई जाए।
-रिक्त पड़े पदों पर जल्द भर्तियां की जाएं।
-एनएचएम हरियाणा अंतर्गत कार्यरत एएनएम समेत सभी अनुबंधित महिला कर्मचारियों को एक अप्रैल के बाद भी प्रसूति अवकाश निरंतरता में दिया जाए।
-सरकार की हिदायतों के अनुसार उच्च शिक्षा व उसके लिए एक इंक्रीमेंट का लाभ सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया।
-सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर जरूरी दवाईयां, रजिस्टर, माइक्रोस्कोप आदि उपलब्ध कराए जाए।
-प्रदेश के सभी एमपीएचडब्ल्यू के लिए भी सीयूजी सिम जारी किए जाएं।