{"_id":"58222a044f1c1bfb02b3922e","slug":"panipat-mohan-bhagwat-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर संघ चालक मोहन भागवत 17 से पानीपत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर संघ चालक मोहन भागवत 17 से पानीपत में
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक डॉ. मोहनराव भागवत हरियाणा के तीन दिवसीय प्रवास में 17 से 19 नवंबर को पानीपत में होंगे। वे यहां पर उत्तर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल लेंगे। प्रांतों में चल रहे संघ कार्य और सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी लेंगे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने इस संबंध में मंगलवार को एसडी विद्या मंदिर की जूनियर विंग में बैठक कर रणनीति तैयार की। इसके बाद वे मीडिया से भी रूबरू हुए। राष्ट्रीय प्रचारक एवं उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर क्षेत्र में हरियाणा के अलावा दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश आते हैं।
इन सब प्रदेशों के कार्यकर्ताओं की बैठक इस बार पानीपत में होगी। इसमें संघ के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत पहुचेंगे। वे अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न प्रांतों में चल रहे संघ के कार्य की जानकारी लेंगे। डॉ. भागवत 17 नवंबर को पानीपत पहुंचेंगे और 19 नवंबर तक यहां रहेंगे।
विज्ञापन
17 नवंबर को हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के जिला व विभाग प्रचारक, सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, ग्राम विकास और गो संरक्षण के कार्यों में लगे प्रचारक, प्रांत, क्षेत्र और क्षेत्र में रहने वाले अखिल भारतीय दायित्व के प्रचारक बैठक में हिस्सा लेंगे।
डॉ. भागवत 18 नवंबर को प्रात: 6:30 बजे पानीपत जिले के स्वयंसेवकों को आर्य स्कूल के मैदान में संबोधित करेंगे। इसके बाद उत्तर क्षेत्र के विविध क्षेत्रों में कार्यरत प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, वनवासी कल्याण आश्रम,
भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, विद्या भारती, सेवा भारती, स्वदेशी जागरण मंच, संस्कृत भारती व भाजपा समेत अन्य संगठनों में कार्य कर रहे प्रचारक हिस्सा लेंगे। बैठक में संघ के विभाग प्रचारक, प्रांत व क्षेत्र दायित्व के प्रचारक भी हिस्सा लेंगे। 19 नवंबर को हरियाणा
और दिल्ली के जिला और विभाग के संघचालक, अध्यक्ष, कार्यवाह, सचिव, प्रचारक, प्रांत व क्षेत्र कार्यकारिणी के सदस्य बैठक में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी और डॉ. कृष्णगोपाल भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि डॉ. मोहन
भागवत हरियाणा प्रवास के बाद 20 और 21 नवंबर को पंजाब प्रवास पर रहेंगे।
हैदराबाद मेें हो चुकी है दूसरी बैठक
राष्ट्रीय प्रचारक एवं उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरएसस एक साल में दो बार बैठक करता है। एक मार्च और दूसरी अक्तूबर में होती है। अक्तूबर में होने वाली बैठक 23 से 25 अक्तूबर को हैदराबाद में हुई थी। इसमें प्रमुख दो विषयों पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि केरल में साम्यवादी ताकतों की संघ की शाखा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों पर निरंतर हिंसा बढ़ रही है। 1942 से आज तक करीब 250 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा चुकी है। संघ इस संबंध में कार्रवाई की मांग करता है। इसके लिए जागरण अभियान चलाया जाएगा। दूसरा विषय वैश्विक संकट से जुड़ा रहा।
छह साल में दोगुना से अधिक हुईं शाखाएं
राष्ट्रीय प्रचारक नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश में संघ की शाखाओं में तेजी से लोगों का जुड़ना जारी है। हरियाणा में 2010 में 866 शाखाएं थी। जो अब बढ़कर 1853 हो गई हैं। संघ अब खंड और मंडल स्तर पर भी काम करेगा। मंडल स्तर की शाखाओं में दो या तीन गांवों को शामिल किया जाएगा।
सह प्रचार प्रमुख राजेश कुमार ने बताया कि जिले के 174 गांवों में से 103 गांवों में संघ की शाखाएं लगाई जाएंगी। इस मौके पर जिला संघ चालक अनूप कुमार, जिला प्रचार प्रमुख पुनीत बतरा, सह जिला प्रचार प्रमुख कैदार, प्रताप नगर प्रचार प्रमुख महेंद्र शर्मा, शिवाजी नगर प्रचार प्रमुख सतीश जांगड़ा आदि मौजूद रहे।