फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, milegi naukri

दिल्ली में मृतक कंडक्टर के दस लाख की आर्थिक मदद व पत्नी को योग्यता अनुसार मिलेगी नौकरी

Thu, 01 Dec 2016 11:52 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Thu, 01 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
आईएसबीटी दिल्ली में अधिकारियों की कथित प्रताड़ना के बाद कंडेक्टर सुंदर लाल की मौत के मामले में सरकार ने आश्रित परिवार को दस लाख की आर्थिक मदद करने और पत्नी को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी देने का फैसला लिया है। वहीं आरोपी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की है। परिवहन मंत्री ने यातायात प्रबंधक रितू शर्मा को सस्पेंड कर दिया है और एफएसओ लाजपत राय का तबादला करने भरोसा दिया है। इस मामले के बाकी अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। यूनियनों ने इसके बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली।
विज्ञापन


परिवहन एवं आवास मंत्री ने वीरवार को रोडवेज यूनियनों के प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ अपने मतलौडा स्थित आवास पर बैठक की। परिवहन मंत्री ने करीब दो घंटे तक रोडवेज विभाग की पांच यूनियनों के प्रदेश प्रधान व महासचिवों के साथ बैठक की। यूनियन नेताओं ने कंडक्टर सुंदर सिंह के आश्रित परिवार को दस लाख की सहायता राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ इस मामले में कथित आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। यूनियन नेताओं ने मंत्री को ऐसा न होने पर हड़ताल लगातार जारी रहने की बात कही।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने उनकी मांगों को जायज ठहराया और मांगों को लागू करने का भरोसा दिया। मंत्री पंवार ने यूनियन नेताओं को बताया कि आईएसबीटी की यातायात प्रबंधक रितू शर्मा को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और आईएसबीटी के एफएसओ लाजपत राय का जल्द ही अन्य किसी जगह तबादला कर दिया जाएगा। इसके अलावा बाकी अधिकारियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करने का भी भरोसा दिलाया। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सरबत सिंह पुनिया ने बताया कि परिवहन मंत्री ने यूनियन की मांगों को मान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन ने आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली है। इस मौके पर एसकेएस के प्रदेशाध्यक्ष सरबत पुनिया, खजांची राजपाल, कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर नेहरा, इंटक के प्रदेशाध्यक्ष अनूप सहरावत, भारतीय मजदूर संघ के प्रधान आजाद सिंह मलिक, महासचिव सतपाल रोहिला, वीरेंद्र धनखड़, महाबीर मलिक व मिनिस्ट्रीयल स्टाफ यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बलराज देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed