फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, mantri,baithak

मंत्री ही नहीं, पदाधिकारी भी समय पर नहीं पहुंचे

Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
panipat, mantri,baithak
c - फोटो : amar ujala
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक और इससे पहले प्रदेश समिति की बैठक में प्रदेश सरकार के न तो कई मंत्री और न ही कई पदाधिकारियों ने समय का ध्यान रखा। शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तो कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने के आधा या पौने घंटे देरी से पहुंचे। प्रदेश समिति की बैठक में कई पदाधिकारी एक से दो घंटे तक देरी से पहुंचे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश समिति की बैठक हुडा सेक्टर-25 स्थित एक होटल में होनी थी। इसका समय 11 बजे रखा गया था। बैठक अपने निर्धारित समय पर शुरू हो गई, लेकिन उस वक्त तक 59 में से पांच पदाधिकारी नहीं पहुंच पाए। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी 11:30 बजे पहुंची। वे स्वागत और अन्य कार्यक्रम के बाद बैठक में शामिल हुए। प्रदेश मंत्री मुकेश गौड़ भी बैठक शुरू होने के बहुत देर बाद पहुंचे। रोहतक जिलाध्यक्ष अजय अंसल 12:15 बजे बैठक में शामिल हुए। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शाम पांच बजे शुरू हो गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निर्धारित समय पर पहुंचकर इसका शुभारंभ किया। इसके बाद स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज 5:20 बजे और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा 5:45 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष की पत्रकार वार्ता में कई बार फिसली जुबान
प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन ने मीडिया से रूबरू होकर प्रदेश समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की रूपरेखा के बारे में बताया। वे सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन और बाबा भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस समेत छह कार्यक्रमों में से एक भी तारीख और दिन का नाम ठीक से नहीं बोल पाए। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस को जयंती तक कह दिया। वे 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल की जयंती को समर्पण दिवस मनाने के बारे में बताने लगे तो भाजपा महामंत्री संजय भाटिया ने उनको इस बारे में याद दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed