{"_id":"588647e44f1c1b051fcf4364","slug":"panipat-khule-darbar-me-bijali-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले दरबार में बिजली और पानी की ज्यादा शिकयतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले दरबार में बिजली और पानी की ज्यादा शिकयतें
amar ujala beuro panipat
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ग्रामीणों के बीच उनकी समस्याएं सुनने पहुंचा और शहर से सटे उग्रा खेड़ी व सिवाह गांव के अलावा समालखा, इसराना व मतलौडा में खुले दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। यहां पर अधिकतर शिकायत बिजली व पानी से संबंधित रही। सिवाह गांव में जीटी रोड स्थित चौराहे पर रेड लाइट लगवाने की मांग उठी। डीसी ने इस प्रस्ताव बनाकर एनएचएआई को भेज दिया। वहीं डीसी ने सैकड़ों शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया और कई अधिकारियों को शिकायतों के साथ के साथ समाधान के सख्त निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला में विभिन्न स्थानों पर जिला खुले दरबार में लोगों की शिकायतें सुनी।
उग्रा खेड़ी में खुला दरबार लोगों की शिकायतों का समाधान
डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने पहला खुला दरबार गांव उग्रा खेड़ी में लगाया। यहां पर ग्रामीणों ने बिजली व पानी से संबंधित शिकायत दी। डीसी के सामने महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत काटे गए प्लाटों से संबंधित शिकायत आई। उन्होंने इस पर कहा कि प्राथमिकता के आधार पर अस्टीमेट तैयार करवाएं जाएं और बिजली पानी से संबंधित मूलभूत सुविधाएं दी जाएं। बीपीएल से संबंधित शिकायत पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार के दिशानिर्देश पर शीघ्र ही सर्वे करवाया जाएगा। जिससे कालोनी वासियो को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि गांव के लिए दो टयूबवेल का इस्टीमेट बनवा दिया गया है। शीघ्र ही दोनों टयूबवेलों के लगने से पीने के पानी की समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने गांव में खाली पड़ी जगह का दौरा कर एडीसी राजीव मेहता को वहां पर सामुदायिक केंद्र और पार्क बनवाने की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए और कहा कि इसका अस्टीमेट बनवाकर उन्हे प्रस्तुत करें।
गांव सिवाह में खुला दरबार
उपायुक्त इसके बाद गांव सिवाह में आयोजित खुले दरबार में पहुंचे। यहां पर ग्राम पंचायत सरपंच खुशदिल कादियान ने निर्बाध बिजली और जर्जर तारों को बदलने, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाल बत्ती लगवाने के साथ-साथ गाव के विकास से जुड़ी अन्य समस्याओं से उपायुक्त को रूबरू करवाया। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिवाह में कट पर रेड लाइट लगवाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को लिखा जाएगा। इसके औपचारिक समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की डयूटी लगानी सुनिश्चित की है। सुदामनी सेटर के लिए केस चंडीगढ़ भेज दिया गया था, वहां से जो भी दिशा निर्देश होंगे, उसकी अनुपालना की जाएगी और इसको बनवाया जाएगा।
समालखा में भी सुनी समस्या
समालखा। उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने समालखा में आयोजित खुले दरबार में बिजली-पानी, पेंशन, राजस्व व अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को सुना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी इन समस्याओं को हल्के में न लें। इनका समाधान कर इस बारे आवश्यक पालना रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। आढ़ती एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी द्वारा भुगतान न करने का आरोप लगाया। व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवकुमार जैन ने फ्लाईओवर की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि अंडरपास व कट नहीं होने से आए दिन हादसे होते हैं। भापरा से पहुंचे सतबीर ने बताया कि वह सौ प्रतिशत विकलांग है और उसका बिजली का पिछला रूका हुआ बकाया करीब हजारों रुपये है। जिसकी माफी की शिकायत उसने दी है।
घटिया सामाग्री इस्तेमाल की शिकायत
इसराना। इसराना में आयोजित खुले दरबार मेें करीब सौ शिकायत डीसी ने सुनी और समाधान भी किया। पाथरी गांव की पंचायत द्वारा बहादुर ड्रेन से कुुराना तक सड़क बनाने में लगी सामग्री घटिया स्तर की होने की बात रखी गई और इस सड़क की रिपेयर भी करवाने के लिए उपायुक्त चंद्रशेखर खरे को मांग पत्र सौंपा। उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त और एसडीएम विवेक चौधरी को उक्त मामले को देखने के निर्देश दिए और बिजली अधिकारियों को तारों को बदलने के लिए भी कहा गया। उपायुक्त ने इसके साथ-साथ बीपीएल, अवैध कब्जों, आईएवाई योजना के तहत मकान निर्माण में आ रही समस्याओं को भी संबंधित अधिकारियों को तत्परता से हल करने के निर्देश दिए। उपायुक्त व एसपी ने इसराना अनाज मंडी के सामने स्टेट हाइवे पर बने कट को स्थायी रूप से बंद कर ग्रिल लगाने के आदेश दिए। चमराड़ा निवासी नरेश, रूपचंद, ताराचंद, विजय, सतपाल, जितेंद्र व नरेंद्र ने 2008 में मिले सौ-सौ गज के प्लाटों का अभी तक कब्जा नहीं मिलने की शिकायत दी।
वृद्धा पेंशन की उठी मांग
मतलौडा। मतलौडा में आयोजित खुले दरबार की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास हरियाणा सरकार की प्राथमिकताओं का मुख्य केंद्र बिंदू हैं और ग्रामीणों के पूर्ण सहयोग के बिना ग्रामीण क्षेत्र को विकसित क्षेत्र बनाया जाना मुश्किल है। अटावला गांव निवासी लिच्छमी देवी ने कहा उसका पुराना वोटर कार्ड है। जिसमें उसकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है। उसकी बुढ़ापा पेंशन बनवाई जाएं। इसी प्रकार जयभगवान भालसी व अन्य ग्रामीणों ने शिकायत की कि प्लाट नंब 97 मंदिर की जमीन है। जिस पर दंबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएं। गांव वैसर निवासी स्वर्ण कौर ने कहा कि 26 साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी और उनका गुलाबी कार्ड कुछ लोगों ने शिकायत पर काट दिया गया है और उसके पास उनका अपना कोई मकान भी नहीं है। इसलिए उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएं। गांव भालसी के सरपंच सुनील कुमार ने गांव में राशन डिपो बनाए जाने की मांग की।