फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, joshi gav me munadi

जोशी गांव में दोबारा मुनियादी करवाने के आदेश

Sat, 31 Dec 2016 12:10 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Sat, 31 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खंड के जोशी गांव में एससी वर्ग के नंबरदार की नियुक्ति को लेकर एक महीने से हो रही खींचतान के बाद आखिर नायब तहसीलदार जयसिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गांव में दोबारा मुनियादी करवाकर नंबरदार बनने के आवेदन मांगने का फैसला लिया है। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार के इस फैसले का स्वागत किया है। अब दोबारा से गांव में मुनियादी करवाकर सरपंच पद के लिए आवेदन मांगे जाने के लिए गांव में सार्वजनिक तौर पर मुनियादी करवाई जाएगी।
विज्ञापन


जोशी गांव में एससी वर्ग के नंबरदार की मृत्यु के बाद गांव में एससी वर्ग के कोटे से दूसरे नंबरदार की नियुक्ति करने के लिए नायब तहसीलदार ने गांव में मुनियादी करवाकर लोगों के आवेदन मांगे थे, लेकिन गांव के एक युवक ने चौकीदार से मिलीभगत कर गांव में मुनियादी करवाए बिना गांव में मुनियादी हो जाने का चौकीदार ने अंगूठा लगा दिया और गांव के मात्र एक युवक नरेश कुमार ने गांव का नंबरदार बनने के लिए आवेदन कर दिया। तहसील में आवेदन देने की अंतिम तारीख बीत जाने के बाद जब ग्रामीणों को पता चला तो बड़ी संख्या में ग्रामीण नायब तहसीलदार से मिले और लिखित शिकायत देकर गांव में मुनियादी करवाकर ग्रामीणों ने आवेदन लेने को कहा।
विज्ञापन


उधर नायब तहसीलदार के आदेश पर चौकीदार ने तहसील में आकर गांव में उसके द्वारा मुनियादी करने के  ब्यान भी दर्ज करवाएं और बाद में शपथ पत्र देकर चौकीदार मंगल सिंह ने कहा कि उसके द्वारा गांव में ना तो कोई मुनियादी की गई और ना ही इस बारे उसको तहसील द्वारा किसी तरह की सूचना दी। चौकीदार द्वारा दोनों तरफ के ब्यान देने के बाद तहसीलदार के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई। नायब तहसीलदार ने अपने न्यायालय में दोनों पक्षों की गवाही करवाई और इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिस पर आज फैसला सुनाते हुए गांव में दोबारा से मुनियादी करवाकर नंबदार पद के लिए आवेदन लेने का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed