फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat jeend, and rohtak, railwayline electric

पानीपत-जींद और रोहतक रेलवे लाइन का होगा विद्युतीकरण

Fri, 03 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Fri, 03 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
panipat jeend, and rohtak, railwayline  electric
पानीपत - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत-रोहतक और पानीपत जींद की करीब 150 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जाएगा। इस पर करीब 110.8 करोड़ की लागत आएगी। रेल बजट में इसकी घोषणा कर दी गई है। घोषणा के तहत पानीपत से रोहतक तक जाने वाली 71 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन और पानीपत से जींद तक जाने वाली 70 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जाएगा। इनमें से पानीपत से रोहतक तक जाने वाली रेलवे लाइन के विद्युतीकरण पर 55.74 करोड़ रुपये और पानीपत से जींद तक जाने वाली रेलवे लाइन के विद्युतीकरण के लिए 55.06 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
पानीपत से जींद और पानीपत से रोहतक की रेलवे लाइन का विद्युतीकरण होने से दोनों ओर से लंबी दूरी को कवर करने और हैवी ट्रैफिक के लिए रेलवे मार्ग बन जाएंगे। विद्युतीकरण से इस ट्रैक पर विद्युत चलित ट्रेनें संचालित की जा सकेंगी। इसर्से इंधन की बचत भी होगी। विद्युतीकरण करने के लिए दोनों रेलवे लाइनों पर सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इस कार्य के लिए निर्देश पत्र पानीपत रेलवे स्टेशन कार्यालय आ चुका है। इसके तहत इन दोनों रेलवे लाइनों पर बिजली से चालित इंजनों को चलाए जाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युतीकरण के फायदे  
यात्री और माल परिवहन तीव्र गति से होगा। ट्रैक की क्षमता बढ़ेगी और गाड़ियों की संख्या भी अधिक होने की संभावना है। रेल विद्युतीकरण के माध्य्म से ईंधन संरक्षण होता है। रेल विद्युतीकरण होने के बाद डीजल के खपत की बचत होती है। रेल विद्युतीकरण होने के बाद भारी माल गाड़ियां और लंबी गाड़ियां भी इस ट्रैक पर संचालित हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत से रोहतक आने-जाने वाली बारह ट्रेनें
54006 जींद-रोहतक पैसेंजर
54007 जींद-पानीपत-रोहतक पैसेंजर
54008 जींद-रोहतक पैसेंजर
54009 जींद-पानीपत-रोहतक पैसेंजर
54025 रोहतक-पानीपत पैसेंजर
54026 पानीपत-रोहतक पैसेंजर
54049 रोहतर-पानीपत-जींद पैसेंजर
54050 जींद-पानीपत रोहतक पैसेंजर
14795 भिवानी-पानीपत मेल एक्सप्रेस
14796 पानीपत-भिवानी एकता एक्सप्रेस
12983 अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ
12984 चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ

पानीपत से जींद आने-जाने वाली छह ट्रेनें
54006 जींद-रोहतक पैसेंजर
54007 जींद-पानीपत-रोहतक पैसेंजर
54008 जींद-रोहतक पैसेंजर
54009 जींद-पानीपत-रोहतक पैसेंजर
54049 रोहतर-पानीपत-जींद पैसेंजर
54050 जींद-पानीपत रोहतक पैसेंजर

वर्जन
रेलवे की पानीपत से जींद और रोहतक जाने वाली लाइनों का विद्युतीकरण जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए करीब 110.8 रुपये सेक्शन हो चुके हैं। विद्युतीकरण होने के बाद यात्रियों और रेलवे दोनों को फायदा होगा।
धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed