{"_id":"61e7e1a67fbbe967b10bc249","slug":"panipat-jawan-martyred-in-blast-in-ins-ranveer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनएस रणवीर धमाका: पानीपत का लाल शहीद, इससे पहले पिता व भाई ने भी दी थी शहादत, बेटी नौसेना में कर रही देशसेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएनएस रणवीर धमाका: पानीपत का लाल शहीद, इससे पहले पिता व भाई ने भी दी थी शहादत, बेटी नौसेना में कर रही देशसेवा
Wed, 19 Jan 2022 03:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Jan 2022 03:38 PM IST
सार
मंगलवार को मुंबई में भारतीय नौसेना के डॉकयार्ड पर युद्धपोत आईएनएस रणवीर में धमाका हुआ। इस धमाके में देश ने अपने तीन वीर सपूतों को खो दिया। इनमें एक शहीद पानीपत के रहने वाले थे। शहादत की खबर गांव पहुंचते ही मातम पसर गया।
विज्ञापन
नौसैनिक कृष्ण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस रणवीर में मंगलवार को हुए विस्फोट में नौसैनिक कृष्ण कुमार (47) शहीद हो गए। उनके पार्थिव शरीर के वीरवार को मुंबई से पानीपत स्थित उनके गांव सुताना लाया जाएगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौसेना में कृष्ण कुमार मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर-1 (एमसीपीओ) के पद पर तैनात थे। उनके शहीद होने की खबर से गांव में मातम पसर गया है। मंगलवार को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आईएनएस रणवीर में विस्फोट से नौसेना के तीन नौसैनिक शहीद हो गए जबकि 11 नौसैनिक घायल हो गए।
विज्ञापन
तहसील मतलौडा के अंतर्गत गांव सुताना के ग्रामीणों ने बताया कि कृष्ण कुमार के भाई विष्णु भी सेना में थे और आठ वर्ष पहले देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इतना ही नहीं उनके पिता गोपीचंद ने भी सेना में रहते हुए अपनी जान दे दी। परिवार के तीन सदस्य देश सेवा में शहीद हो गए। गांव वासियों ने बताया कि कृष्ण की बेटी भी पिता की तरह ही नौसेना में हैं।
उनके दो बेटे भी हैं। उनके बड़े भाई विष्णु का बेटा आर्मी में लेफ्टिनेंट और बेटी मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। हाल में कृष्ण का पूरा परिवार मुंबई में ही रह रहा था। पानीपत में भाई सुभाष रहते हैं। गांव वासियों ने बताया कि सुभाष गांव भादड़ स्थित स्कूल में शिक्षक हैं।
गौरतलब है कि आईएनएस रणवीर के एक कंपार्टमेंट में मंगलवार को विस्फोट हो गया था। हादसे में तीन नौसैनिकों की जान चली गई थी और 11 नौसैनिक जख्मी हो गए थे। आईएनएस रणवीर युद्धाभ्यास के बाद पूर्वी नौसेना कमान से बेस पोर्ट पर वापस आ रहा था। हादसे की वजह की जानकारी नहीं है, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए एक बोर्ड भी गठित किया जाना बताया जा रहा है।
उपायुक्त ने व्यक्त की संवेदना
उपायुक्त सुशील सारवान ने गांव सुताना निवासी कृष्ण कुमार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वीरगति को प्राप्त हुए नौसेना में एमसीपीओ-1 के पद पर तैनात कृष्ण कुमार का अंतिम संस्कार वीरवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ गांव में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार का परिवार सेना से जुड़ा रहा है।