फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, janleva,hamla

पोल खोल अभियान के नेता नोदी चीका पर जानलेवा हमला

Fri, 14 Oct 2016 11:39 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Fri, 14 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
 विधायक कुलवंत बाजीगर की शैक्षणिक योग्यता को लेकर चलाए पोल खोल अभियान के दौरान चर्चित हुए सह संयोजक विनोद उर्फ नोदी चीका पर शुक्रवार सांय कुछ लोगों ने जान लेवा हमला कर घायल कर दिया। नोदी अपने एक साथी जगदेव सीड़ा के साथ पिहोवा रोड स्थिति चीका सिटी माल की एक दुकान पर निजी काम से गए थे।
विज्ञापन


जैसे ही वे अपना काम निपटाकर दुकान से बाहर निकले तो लाठियों गंडासियों से लैस पांच छह युवकों ने नोदी पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में नोदी के सिर और बाजू पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। बुरी तरह से लहूलुहान नोदी को महावीर दल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत को देख पटियाला रेफर कर दिया। नोदी को बचाने की कोशिश में जगदेव सीड़ा को भी चोटें लगी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पोल खोल पर दूसरा हमला
पोल खोल अभियान के नेताओं पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले कैथल रोड पर हस्ताक्षर अभियान चला रहे अभियान के मुख्य संयोजक जगजीत सिंह और उनके साथियों को कुछ बदमाशों ने बेरहमी से पीटा था। इस हमले में कुछ पत्रकारों को भी चोटें आई थी तथा बदमाश एक टीवी पत्रकार शमशेर सिंह का कैमरा भी छीनकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ चीका रणबीर सिंह ने कहा कि पुलिस के पास अस्पताल से इस संबंध में सूचना आई है। पुलिस बयान लेने गई हैं। लेकिन पता चला है कि विनोद को रेफर कर दिया गया। उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed