फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: ITI student dies being hit by roadways bus

Panipat: रोडवेज बस की टक्कर से आईटीआई के छात्र की मौत, नानी के अंतिम संस्कार के बाद गांव जा रहा था

Fri, 01 Sep 2023 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, थर्मल/पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, थर्मल/पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 01 Sep 2023 09:09 PM IST
सार

आसन कलां गांव के पास हादसा हुआ है। छात्र नानी के अंतिम संस्कार के बाद ताऊ के बेटे के साथ गांव जा रहा था। ताऊ का बेटा लघुशंका करने गया तो तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। मृतक सोनीपत के खेड़ी गुज्जर गांव का रहने वाला था।  

विज्ञापन
Panipat: ITI student dies being hit by roadways bus
सिविल अस्पताल में शव गृह के बाहर मौजूद आशीष के परिजन। आशीष का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानीपत के थर्मल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने गांव आसल कलां के पास सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटर साइकिल पर बैठे सोनीपत के खेड़ी गुर्जर गांव के एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने ताऊ के बेटे के साथ अपनी नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था।

विज्ञापन


रास्ते में ताऊ का बेटा लघुशंका करने लगा, इस दौरान बस ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग घायल को इलाज के लिए बस में ही अस्पताल ला रहे थे। इस दौरान रामलाल चौक के पास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सोनीपत के खेड़ी गुज्जर निवासी आशीष (19) आईटीआई प्रथम वर्ष का छात्र था। वह वेल्डर का कोर्स कर रहा था। खंदरा गांव में रहने वाली उसकी नानी किताबों का वीरवार को देहांत हो गया था। इसलिए वह अपने ताऊ के बेटे अजीत और अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल पर अंतिम संस्कार के लिए खंदरा गांव आया था। अंतिम संस्कार के बाद आशीष और अजीत गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गांव आसन कलां के पास मोटरसाइकिल रोक कर अजीत लघुशंका करने चला गया और आशीष सड़क पर मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था। इसी बीच पानीपत से छात्राओंं को छोड़ने जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठे आशीष को टक्कर मार दी।


इसके बाद मौके पर पहुंचे लोग घायल आशीष को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रामलाल चौक के पास ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रोडवेज बस चालक शव को अस्पताल में रखकर फरार हो गए। उन्होंने किसी को सूचना नहीं दी। आशीष तीन बहन दो भाइयों में सबसे छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed