फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, husband and wife ded

पति के बाद पत्नी की भी मौत, दोनों बच्चे हुए अनाथ

Wed, 07 Dec 2016 12:09 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Wed, 07 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
पानीपत-सफीदों रोड पर मतलौडा के पास भालसी गांव के पास कार की सामने से टक्कर लगने से बाइक सवार पति की मौत के बाद पत्नी की भी मौत हो गई। दंपति की मौत के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों का दाह संस्कार किया।
विज्ञापन

वैसर निवासी लख्खा सिंह सोमवार शाम को अपनी पत्नी जसविंद्र के साथ बाइक पर पानीपत से अपने घर जा रहा था। पानीपत-सफीदों रोड पर मतलौडा से कुछ पहले भालसी गांव के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में लख्खा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
विज्ञापन


उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहां पर मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। थाना मतलौडा पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। परिजनों ने दोनों का एक साथ दाह संस्कार किया। बताया जा रहा है कि लख्खा सिंह के एक लड़का और एक लड़की है। हादसे में दोनों की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना मतलौडा प्रभारी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि इस मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed