{"_id":"584d9e4e4f1c1b7c3a2c3b37","slug":"panipat-hudda-demonitisation-decision-without-prepration","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का फैसला बिना तैयारी के लिया गया : हुड्डा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी का फैसला बिना तैयारी के लिया गया : हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नोटबंदी का फैसला बिना तैयारी के जल्दबाजी में लिया गया है। सरकार की एक छोटी अनदेखी से प्रदेश ही नहीं पूरे देश की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
इससे प्रदेश में उद्योग-धंधे चौपट होने के कगार पर हैं। फैक्टरियों में काम न होने से श्रमिकों की छंटनी की जा रही हैं। अकेले फरीदाबाद में ही करीब 45 हजार मजदूर बेरोजगार हो चुके हैं। पीएम मोदी ने काले धन का खात्मा
आतंकवाद पर नकेल कसने के नाम पर नोटबंदी की थी। यह आज आम आदमी के लिए गले की फांस बन चुकी हैं। देश की कृषि पर आधारित बिना इनकम टैक्स देने वाली करीब 75 प्रतिशत जनता को भी काले धन के नाम पर बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज असंध रोड स्थित आर्य नगर में गजे सिंह तंवर एडवोकेट के बेटे मयंक की शादी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। समारोह में पहुंचने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गजे सिंह तंवर एडवोकेट,
अजब सिंह तंवर एडवोकेट, पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर, डॉ. कर्ण सिंह कादियान, खुशीराम जागलान, बलबीर वाल्मीकि ने स्वागत किया। केंद्र सरकार ने कुछ पैसे वालों को फायदा पहुंचाने के लिए गेहूं से इंपोर्ट ड्यूटी खत्म कर दी।
इससे किसानों पर सीधा असर पड़ेगा। हुड्डा ने पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल के एटीएम की लाइन में लगने वालों को धंधेबाज कहने पर कहा कि अपने पैसे निकलवाने के लिए लाइन में लगने वाली आम जनता को धंधेबाज कहना सही नहीं हैं।
मुख्यमंत्री जैसे पद पर बैठे व्यक्ति के मुंह से ऐसे शब्द अच्छे नहीं लगते। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा प्रदेश देश में नंबर एक पर था। भाजपा सरकार की कारगुजारी से अब बहुत पीछे चला गया है। प्रदेश में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लगाया गया।
एसवाईएल पर हुड्डा ने कहा कि पहले कांग्रेस पार्टी इस मामले में केंद्र और प्रदेश सरकार का रवैया देख रही है। उन्होंने जिला पानीपत निवासी कांग्रेस के नवनिर्वाचित युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू के लिए कहा कि वे प्रदेश में संगठन को मजबूत करेंगे
ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे। इस मौके पर सरोज सांगवान, पहल सिंह आसन, रामकिशन पूर्व सरपंच, नरेश अत्री एडवोकेट, पार्षद बृजभूषण धींगड़ा, सुरेंद्र कादियान एडवोकेट, प्रियांक तंवर एडवोकेट,
राजेश बडौली वाइस चेयरमैन, अमित खर्ब, युवा के जिला प्रधान एडवोकेट जितेंद्र कुंडू, हरपाल मलिक, राजेश कादियान, संदीप तंवर आदि मौजूद रहे।