फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, girls, recio, 1013, kathil is second, position

पानीपत में बेटियों का अनुपात 1013, कैथल दूसरे नंबर पर

Sat, 25 Mar 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 25 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
panipat, girls, recio, 1013, kathil is second, position
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। देश को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाले पानीपत में बेटियों का लिंगानुपात सुधर गया है। अब यहां एक हजार बेटों पर 1013 बेटियां हैं। स्वास्थ्य विभाग के जन्म रजिस्ट्रेशन के दावों की माने तो जिला बेटियों के अनुपात में प्रदेश में पहले नंबर पर आ गया है। कैथल 976 के लिंगानुपात के साथ दूसरे नंबर पर है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पानीपत की धरती पर सुधरते लिंगानुपात से उत्साहित है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत के सेक्टर-13/17 स्थित मैदान से देश को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया था। इसके साथ ही यह अभियान शुरू किया गया था। पीएम मोदी ने मंच से प्रदेश ही नहीं देश की जनता से बेटियों के जन्म और उनको शिक्षित करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि यदि लोग बेटियों को बेटों के समान समझने लगें तो बेटियां बेटों से भी ऊपर जा सकती हैं। अभियान के ठीक दो साल बाद पानीपत की धरती ने बेटियों के अनुपात के मामले में पूरे प्रदेश को पीछे छोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के जन्म रजिस्ट्रेशन के अनुसार जनवरी और फरवरी 2017 में जिले में 2262 बेटों और 2291 बेटियों ने जन्म दिया। यहां का बेटियों का जन्म रेशियो 1013 रहा।
विज्ञापन

बेटियां खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रहीं आगे
शिक्षा से लेकर खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों तक में बेटियां सबसे आगे हैं। हरियाणा बोर्ड हो या फिर सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट, हर एक में बेटियां अव्वल हैं। खेल के मैदान पर भी बेटियां लगातार अपना और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बेटियों के आंकड़े बेहतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग भी रहा है सजग
एमटीपी के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी गंभीर बना हुआ है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने शहर समेत जिले के करीब एक दर्जन अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पतालों का दौरा किया। इसके अलावा गर्भपात करने के भी कई मामले पकड़े। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि जिले में लिंग जांच को बिल्कुल बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही यूपी और दिल्ली में लिंग जांच की सूचना पर आधा दर्जन रेड की गई। शामली, कैराना और मेरठ में स्वास्थ्य विभाग ने कई मामले पकड़े हैं।


जिला    मेल    फीमेल    कुल    प्रतिशत
पानीपत    2242    2291    4553    1013
कैथल    1563    1525    3088    976
झज्जर    1089    1059    2148    972
पलवल    2084    2026    4110    972
पंचकूला    1114    1070    2184    961
अंबाला    1475    1406    2881    953
सोनीपत    2204    2100    4304    953
कुरुक्षेत्र    1574    1495    3069    950
फतेहाबाद    1464    1381    2845    943
यमुनानगर    1973    1859    3832    942
भिवानी    2026    1907    3933    941
करनाल    2026    1934    4000    936
मेवात    3585    3326    6911    928
फरीदाबाद    4870    4470    9340    918
हिसार    3020    2771    5791    918
रोहतक    2066    1879    3945    909
गुड़गांव    2784    2478    5262    890
जींद    2267    2011    4278    887
नारनौल    1165    989    2154    849
रेवाड़ी    1404    1146    2550    816
कुल    44019    40906    84925    929
नोट : आंकड़े जनवरी और फरवरी माह में सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम पर आधारित हैं।
वर्जन
जिले में लिंगानुपात बेहतर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जनवरी ओर फरवरी माह में जिले का लिंगानुपात सुधारा है। पानीपत 1013 प्रतिशत के साथ प्रदेश में नंबर वन पर आ गया है। यह जिले के लिए खुशी की बात है। जिलेवासियों को बेटियों को बेटों के बराबर मान देना चाहिए। वे भी बड़ी होकर बेटों के बराबर नाम रोशन कर सकती हैं।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed