{"_id":"f9471759ef794056af0a54164d9eb952","slug":"panipat-fraud-money-girl-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को ब्लैकमेल करने वाली युवती धरी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को ब्लैकमेल करने वाली युवती धरी गई
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 20 May 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत शहर के एक यार्न व्यापारी को अश्लील फिल्म के आधार पर ब्लैकमेल करने के मामले का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक युवती को ब्लैकमेलिंग के तीन लाख रुपये के साथ रंगे हाथों काबू किया है।
युवती खुद को गाजियाबाद की बता रही है और प्राथमिक पूछताछ में युवती द्वारा व्यापारी से 25-30 लाख रुपये वसूलने की बात सामने आई है। पुलिस ने युवती को काबू कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना चांदनी बाग पुलिस के अंतर्गत सेक्टर-11/12 चौकी प्रभारी किरण ने मंगलवार को यार्न व्यापारी सुनील की शिकायत पर मंगलवार को मित्तल मेगा माल के पास दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस ने यहां से एक युवती को काबू किया और उससे व्यापारी से ब्लैकमेल करके लिए गए तीन लाख रुपयों के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी।
हुडा सेक्टर-11/12 में रहने वाले सुनील ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गाजियाबाद में रहने वाली एक युवती उसको ब्लैकमेल कर रही है और मंगलवार को फिर से तीन लाख रुपये की मांग कर रही है।
उसने उसको मित्तल मेगा मॉल में बुलाया है। थाना प्रभारी ऋषिकांत शर्मा ने उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला डाला और इसको लेकर चौकी प्रभारी किरण के नेतृत्व में टीम गठित की।
पुलिस ने सुनील को साइन कर पांच-पांच सौ रुपये के तीन लाख रुपये दिए। सुनील ने उक्त युवती को मित्तल मेगा मॉल के पास पार्क में बुलाकर रकम थमा दी और पुलिस की तरफ इशारा किया। पुलिस ने युवती को वहीं पर दबोच लिया।
गाजियाबाद होटल में बुलाया था व्यापारी को
हुडा सेक्टर-11/12 निवासी सुनील कुमार धागे का व्यापारी है। उसने पुलिस को बताया उसने एक विज्ञापन में एक नंबर देखा था और उस पर बात की।
वहां से एक युवती से बात हुई और मोबाइल पर बातों में उसके साथ नजदीकी बन गई। उक्त युवती ने उसको गत दिनों गाजियाबाद बुला लिया और उसको एक होटल में ले गई। आरोप है कि यहां पर उक्त युवती ने चोरी छुपे उसकी अश्लील फोटो व फिल्म बना ली।
25-30 लाख रुपये हड़प चुकी है
पुलिस की माने तो उक्त युवती सुनील से 25-30 लाख रुपये हड़प चुकी है। सुनील ने बताया कि उसको गाजियाबाद होटल में शक हो गया था, लेकिन उसने उस बात को नजरअंदाज कर दिया। इसके कई दिन बाद उक्त युवती का फोन आया। उसने उसको होटल के फोटो व फिल्म दिखाई और पैसों की मांग की। उसने उसको चुप करने के लिए पैसे दिए, लेकिन उसकी मांग लगातार बढ़ती चली गई।