फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Five dead in Panipat road accident

Panipat : पूर्णिमा स्नान करने के लिए हरिद्वार जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत, 20 घायल

Sat, 03 Jun 2023 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Jun 2023 04:20 AM IST
सार

जींद के कमाच खेड़ा से जेठ की पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार नहाने जा रहे पिकअप सवार 25 लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Panipat: Five dead in Panipat road accident
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में सोनौली रोड पर गांव रिश पुर के पास शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। जींद के कमाच खेड़ा से जेठ की पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार नहाने जा रहे पिकअप सवार 25 लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां पर दो महिलाओं समेत 4 की मौत हो गई। घायलों का इलाज किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार पिकअप में पंचर हो गया था और टायर बदला जा रहा था कि तभी ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जींद के गांव कमाच खेड़ा निवासी रोशन ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 11बजे अपने गांव से पिकअप में सवार होकर करीब 25 लोग हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। जब वह रात करीब 2:30 सनौली रोड पर गांव रिशपुर के पास पहुंचे तो उनकी पिकअप में पंचर हो गया। वह गाड़ी को साइड में लगाकर टायर बदल ही रहे थे कि इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कांता (45) पत्नी रामफल, मुन्नी (52) पत्नी सत्यवान, मोहित (15) पुत्र भीम सिंह, अश्वनी (22) पुत्र सज्जन सिंह की मौत हो गई। 

टक्कर लगते ही मची चीख-पुकार
पिकअप में बैठकर महिलाएं गीत गा रही थीं। हंसी खुशी का माहौल था। इसी बीच ट्रक की टक्कर लगने से चीख-पुकार मच गई। हादसे में किसी के पैर की तो किसी की रीढ़ की हड्डी टूट गई । खून से लथपथ हालत में घायलों को पिकअप से बाहर निकाला गया


हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसपी
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी मयंक मिश्रा, सनौली थाना प्रभारी महाबीर पर अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया और उनका इलाज शुरू कराया।

हादसे में यह लोग हुए घायल
हादसे में बाला (48) पत्नी फूल कुमार फूल कुमार, नन्ही (38) पत्नी भीम, रवि (17) पुत्र फुल कुमार, सज्जन (52) पुत्र रामकुमार, राकेश (32) पुत्र धूप सिंह, प्रदीप (23) पुत्र सुरेश, जय कुमार, अजय (23) पुत्र विजय कुमार, धूप सिंह (70) पुत्र प्रह्लाद सिंह , आशा( 30) पत्नी राकेश, शारदा (45) पत्नी सज्जन सिंह, रूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से बाला, रवि,सज्जन धूप सिंह, शारदा को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

इनकी गई जान
कांता (45) पत्नी रामफल, मुन्नी (52) पत्नी सत्यवान , मोहित (15) पुत्र भीम सिंह, अश्वनी (22) पुत्र सज्जन सिंह की हादसे में मौत हो गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed