फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, e riksa,ded

अनियंत्रित ई-रिक्शा नहर में गिरा, एक की मौत, एक लापता

Thu, 02 Feb 2017 11:32 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Thu, 02 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
panipat, e riksa,ded
dhh - फोटो : amar ujala
गांव गढ़ी सिकंदरपुर के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर दिल्ली पैरलल नहर में जा गिरा। उस पर सवार तीन व्यक्ति नहर में डूब गए। एक व्यक्ति तैरकर नहर से बाहर निकल आया और राहगीरों की सहायता से दूसरे को नहर से बाहर निकाला, जबकि तीसरे व्यक्ति का सुराग नहीं लगा है। नहर से निकाले गए व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसा नौसिखिया चालक द्वारा ई-रिक्शा चलाने पर हुआ। ई-रिक्शा सवार तीनों रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना मॉडल टाउन पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते नहर में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गंगोह, यूपी निवासी दिलशाद अपने भाई के साले अनीस व भाई के दामाद कैराना निवासी महबूब के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर महमदपुर स्थित बाग में अपने जानकार के पास जा रहे थे। ये तीनों आर्य नगर में रहते हैें। पुलिस ने बताया कि ई-रिक्शा नौसिखिया चालक चला रहा था। गढ़ी सिकंदरपुर रेलवे फाटक पार किया तभी रिक्शा का पहिया गड्ढे में चला गया। सामने से तेज गति में आ रहे ट्रक को देखकर नौसिखिया चालक हड़बड़ा गया और रिक्शा सहित तीनों नहर में जा गिरे। महबूब तैरते हुए नहर से बाहर आया और राहगीरों को घटना की जानकारी देते हुए सहायता मांगी। राहगीरों ने महबूब के साथ मिलकर नहर में डूब रहे दिलशाद को बाहर निकाला, लेकिन अनीस का कहीं पता नहीं लगा। घटना की सूचना पर पहुंची थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने नहर में सर्च अभियान चलाया। वहीं दिलशाद को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
ई-रिक्शा पर सवार होकर महमदपुर जा रहे दिलशाद, अनीस व महबूब तीनों रिश्तेदार हैं। रिक्शा नौसिखिया अनीस चला रहा था। गढ़ी सिकंदरपुर फाटक के पास रिक्शा का पहिया गड्ढे में जाने और तभी सामने से ट्रक की तेज लाइट लगने से चालक हड़बड़ा गया और अनियंत्रित हुई ई-रिक्शा नहर में जा गिरी। इस घटना मे दिलशाद की मौत हो गई है। अनीस की नहर में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई राजकुमार, जांच अधिकारी, थाना मॉडल टाउन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed