फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Due to domestic dispute, the couple jumped into the canal

Panipat : घरेलू कलह के चलते दंपती ने नहर में लगाई छलांग, पति को लोगों ने निकाला, पत्नी बही

Sat, 20 May 2023 02:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 May 2023 02:34 AM IST
सार

इसी घरेलू कलह के चलते रात करीब सवा 12 बजे दोनों दंपती बाइक पर सवार होकर घर से निकल गए और उन्होंने कश्यप कॉलोनी के पास दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगा ली।

विज्ञापन
Panipat: Due to domestic dispute, the couple jumped into the canal
स्थानीय लोगों ने बचाई जान.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहसील कैंप थाना क्षेत्र के नागपाल कॉलोनी में शुक्रवार रात एक दंपती में आपस में झगड़ा हो गया। इसी घरेलू कलह के चलते रात करीब सवा 12 बजे दोनों दंपती बाइक पर सवार होकर घर से निकल गए और उन्होंने कश्यप कॉलोनी के पास दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगा ली। स्थानीय लोगों ने नहर में कूदकर किसी तरह पति को बाहर निकाल लिया,लेकिन पत्नी नहर के तेज बहाव में बह गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नागपाल कॉलोनी निवासी मोहित (23) और उसकी पत्नी सचिना के बीच किसी बात को लेकर घर मे झगड़ा हो गया । झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने मरने की ठान ली। घरेलू झगड़े के चलते दोनों एक बाइक पर सवार होकर पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की कश्यप कॉलोनी में पहुंचे और दिल्ली पैरलल नहर में छलांग लगा दी। इसी बीच एक राहगीर ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। जिनमें से कुछ लोगों ने तुरंत नहर में कूदकर पति को किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन पत्नी पानी के तेज बहाव के चलते नहर में बह गई।
विज्ञापन


पति को पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पति को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है, पति की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की तलाश में जुटे गोताखोर
नहर में बही पत्नी सचिना की तलाश में पुराना औद्योगिक थाना और तहसील कैंप थाना की पुलिस जुट गई है। उन्होंने सरकारी गोताखोर के साथ-साथ निजी गोताखोर की टीम को भी मौके पर बुलाया है, पुलिस ने नहर में सर्च अभियान चलाकर सूचना की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed