फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat District Bar Association Elections, Voting going on at five booths, pink booth made for women voters

पानीपत जिला बार एसोसिएशन चुनाव: पांच बूथ पर चल रहा मतदान, महिला मतदाताओं के लिए बनाया गया पिंकबूथ

Fri, 15 Dec 2023 12:06 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Dec 2023 12:06 PM IST
सार

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी राजेश अहलावत ने बताया कि चुनाव के लिए शुक्रवार को पांच बूथ पर 30 ईवीएम से चुनाव कराया जा रहा है। सीटीएम राजेश सोनी व सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में सुबह साढ़े आठ बजे मॉक पोल हुआ। उसके बाद नौ बजे मतदान शुरू कराया गया।

विज्ञापन
Panipat District Bar Association Elections, Voting going on at five booths, pink booth made for women voters
महिला अधिवक्ताओं के लिए पिंक बूथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत जिला बार एसोसिएशन पानीपत के चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया है। चुनाव में 2339 वकील मिलकर आज 2023-24 सत्र के लिए अपना नया प्रधान चुनेंगे। सुबह साढ़े आठ बजे मॉकपोल हुआ और नौ बजे से मतदान शुरू किया गया। दो घंटे में महज 20 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव में पांच पदों के लिए मैदान में आए 17 प्रत्याशी अपने-अपने लिए वोट मांग रहे है। प्रधान पद की बात करे तो सिवाह गांव निवासी निवर्तमान प्रधान अमित कादियान दूसरी बार मैदान में है, उनके सामने 2009 में प्रधान रह चुके रजनीश त्रेहन व 2022 में चुनाव लड़ चके वीरेंद्र मलिक है। त्रिकोणीय मुकाबले में तीनों ही उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर नजर आ रही है।

विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी राजेश अहलावत ने बताया कि चुनाव के लिए शुक्रवार को पांच बूथ पर 30 ईवीएम से चुनाव कराया जा रहा है। सीटीएम राजेश सोनी व सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में सुबह साढ़े आठ बजे मॉक पोल हुआ। उसके बाद नौ बजे मतदान शुरू कराया गया। दोपहर 12:30 से एक बजे तक आधे घंटे का लंच ब्रेक होगा। एक बजे फिर से मतदान शुरू होगा जो शाम पांच बजे चलेगा। 5:20 पर मतदान शुरू हो जाएगा। शाम साढ़े छह बजे तक सभी पदों के नतीजे आ जाएगें। उन्होंने सभी वकीलों व उम्मीदवारों को शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन


प्रदेश में पहली बार बना महिलाओं के लिए पिंक बूथ
पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल व प्रदेश भर में बार एसोसिएशन में पहली बार पिंक बूथ की शुरुआत पानीपत से होने जा रही है। पानीपत में महिला अधिवक्ताओं के लिए इस बार पिंक बूथ बनाया गया है। महिलाओं की संख्या 419 है, वे सभी अपनी वोट पिंक बूथ पर जाकर डाल रही है। पिंक बूथ को लेकर सभी उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिग्गज भी आ रहे वोट डालने
गांव सिवाह निवासी पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान, चौटाला सरकार में चेयरमैन रही फूलवति, देवीलाल सरकार में पूर्व मंत्री रहे सतदेव त्यागी, पूर्व विधायक रणधीर सिंह आट्टा, नारा गांव निवासी सुरेंद्र काला समेत कई दिग्गज बार एसोसिएशन में वोट डालने आएंगे। जिनकी वोट पर सबकी निगाहे टिकी हुई है।

जानिए किन पदों पर कौन प्रत्याशी
प्रधान- वीरेंद्र मलिक, अमित कादियान, रजनीश त्रेहन
उप प्रधान- हर्ष सैनी, मनोज शर्मा, राकेश मान, नरेंद्र बजाज
सचिव- अनिरुध रूहिल, अंकुश धमीजा, आशीष बंसल, सुमित आर्य
सह-सचिव- दिनेश कुमार, मोहित कुहड, कुलदीप धनखड़
कोषाध्यक्ष- अजय शर्मा, बबीता कादियान, राकेश अहलावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed