फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat depot got 50 new buses

Panipat News: पानीपत डिपो को मिली 50 नई बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Panipat depot got 50 new buses
पानीपत। रोडवेज डिपो को 50 नई बसें मिली हैं। इन बसों को अलग-अलग चरणों में रूटों पर चलाया जाएगा। बुधवार को पहले चरण में 10 नई बसों को राज्य और अंतरराज्य रूटों पर चलाया गया। नई बसों के चलने पर पानीपत से मुथरा, बालाजी और हिल स्टेशन पर जा सकेंगे। इसके अलावा नए रूटों में प्रदेश के नारनपौल, डबवाली और यमुनानगर को शामिल किया है।
विज्ञापन

अब पानीपत डिपो से इन रूटों पर सीधी बस मिलेंगी। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज व डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने बुधवार को झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। फूलों से सजी बसों को डिपो में एक साथ काउंटर पर लगाया तो दृश्य देखने वाला रहा।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर परिवहन सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
प्रदेश सरकार इसको लेकर लगातार प्रयासरत है। परिवहन तंत्र के मजबूत होने से पानीपत ही नहीं बल्कि प्रदेश प्रदेश और दूसरे प्रदेशों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। डीसी वीरेंद्र दहिया ने कहा कि परिवहन विभाग में बसों की संख्या बढ़ने से आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने परिवहन विभाग का निदेशक रहते समय रोडवेज को मजबूती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के लिए यह सुविधा इन नई बसों में यात्रियों की जानकारी के लिए गंतव्य बोर्ड, वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस, केंद्रीय मोटर वाहन नियम के अनुसार पैनिक बटन और चालक का बसों में बेहतर नियंत्रण के लिए एयर प्रेशर वाले फ्रंट सर्विस दरवाजे जैसी विशेषताएं जोड़ी गई हैं।
इन रूटों पर चलेंगी बसें
इन रूटों पर चली बसें पानीपत से वायां दिल्ली होते हुए रामपुर हिमाचल प्रदेश, पानीपत से वायां दिल्ली जयपुर, पानीपत से वायां अलवर तिजारा, पानीपत से वायां श्री बालाजी होते हुए मथुरा, पानीपत से चंडीगढ़ दिल्ली, पानीपत से यमुनानगर-दिल्ली, पानीपत से वाया असंध होते हुए कैथल, पानीपत से पटौदी, पानीपत से रेवाड़ी नारनौल और पानीपत से वायां जींद होते हुए सिरसा में डबवाली तक नई बसें चलेंगी।लड़कियों के लिए पांच नई बसें

रोडवेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगडा ने बताया कि स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं व महिलाओं की सुविधा के लिए पांच नई बसें शुरू की हैं। इनमें पानीपत से वाया मतलौडा अलुपुर गांव तक, पानीपत से बापौली, पानीपत से समालखा, पानीपत से वायां मतलौडा आसन सहित पानीपत से वाया मतलौडा जोशी और कवी गांव तक लड़कियों के लिए पांच नई बसों के स्पेशल नए रूट बनाए गए हैं। इस अवसर पर एसडीएम समलाखा अमित कुमार, सांसद के पुत्र चांद भाटिया, रोडवेज वर्कशॉप मैनेजर रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed