फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Dead body of a newborn found floating in Delhi Parallel Canal

Panipat: दिल्ली पैरलल नहर में उतराता मिला नवजात का शव, किसी महिला द्वारा फेंके जाने की आशंका

Sun, 01 Sep 2024 05:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 05:19 PM IST
सार

आशंका है कि किसी महिला ने पहचान छिपाने के लिए बच्चे को जन्म देकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इसमें अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Panipat: Dead body of a newborn found floating in Delhi Parallel Canal
सांकेतिक तस्वीर नवजात - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में दिल्ली पैरलल नहर से एक नवजात शिशु का शव मिला है। नवजात करीब 24 घंटे पहले जन्मा प्रतीत होता है। लड़के का शव नहर में उतराता हुआ जा रहा था। विराट नगर के एक युवक की नजर पड़ी और उसने शव को नहर से बाहर निकाला। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


इम्पीरियम होम निवासी श्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम करीब पौने छह बजे दिल्ली पैरलल नहर पर था। इसी दौरान उसे नदी में एक नवजात शिशु बहता हुए दिखाई दिया। उसको लग रहा है कि किसी औरत ने अपनी पहचान छुपाने के लिए उसे पैदा कर नदी में फेंक दिया है। देखने में लगा कि ये नवजात लड़का करीब 24 घंटे पहले ही पैदा हुआ होगा।
विज्ञापन


उसने उसे नदी से निकाल लिया और पटरी पर रख दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी वजीर, जितेंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच अधिकारियों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी और एफएसएल टीम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने नवजात के शव को पहचान के लिए अस्पताल के शव गृह रखवा दिया। वहीं, शिकायतकर्ता श्याम सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।


थाना मॉडल टाउन पुलिस के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दिल्ली पैरलल नहर से नवजात के शव मिलने का मामला सामने आया है। जिसमें श्याम सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed