{"_id":"588799874f1c1b476fcf3c9f","slug":"panipat-dc-altimetam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी की चेतावनी, विपरीत चले तो सरपंची पूरी नहीं करने दूंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी की चेतावनी, विपरीत चले तो सरपंची पूरी नहीं करने दूंगा
amar ujala beuro panipat
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
c
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने सरपंचों को चेतावनी दी ‘यदि कोई सरपंच इस मामले में प्रशासन या सरकार के विपरीत चला, तो मैं उसको उसकी सरपंची पूरी नहीं होने दूंगा। मेरे पास डीसी होने के नाते वे सब पावर हैं। समय आने पर उनका उपयोग करना भी आता है।’ वह बिजली निगम की जिले के पंचायत और नगर निगम प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को जाटा आरक्षण आंदोलन से दूर रहने की सख्त लहजे में नसीहत दी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने 29 जनवरी को आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। इसलिए प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गया है।
बैठक में एसपी ने कहा कि पेड़ काटने और जाम लगाने से लोग अपने बच्चों का भविष्य खराब कर देंगे। बिजली निगम ाने जिले के पंचायत और नगर निगम प्रतिनिधियों की आर्य पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में बैठक आयोजित की थी। इसमें बिजली निगम की योजनाओं के बारे मेें बताया जाना था। बिजली निगम के प्रबंध निदेशक शत्रुजीत कपूर पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करने के बाद चंडीगढ़ मीटिंग के लिए रवाना हो गए। डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे और एसपी राहुल शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने कहा कि जिले में इस बार कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। न ही हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम होने देंगे। पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट दोनों तैयार हैं। लोग इस बात को समझें और गांव या आसपास के शरारती तत्वों को भी बता दें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्पष्ट कहा है कि सरकार हाईकोर्ट में आरक्षण की दलील को मजबूती से रख रही है। इसके लिए हिंसा जायज नहीं है। डीसी ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन व और पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि समाज के 99 प्रतिशत लोग उपद्रव नहीं चाहते। नसीहत दी कि अफवाहों से भी बचें और किसी की कही या सुनी बातों को आगे न फैलाएं। डीसी ने कहा कि वे पिछले साल फरवरी में हिसार में डीसी थे। उस वक्त किसी ने मुझे ही दो गोली लगने की अफवाह फैला दी थी।
विज्ञापन
बड़ों की गलती का खामियाजा बच्चों को भुगतना न पड़ें : एसपी
एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि सरकार जाम लगाने वालों को लेकर सख्त है। कई बार बड़ों की गलती का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ता है। युवा इस तरह के काम में शामिल न हों। पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगी। इसके बाद वे सरकारी नौकरी भी नहीं प्राप्त कर सकेंगे। हर व्यक्ति को कानून की जानकारी है। बताया कि पिछली फरवरी में वह पानीपत में ही एसपी थे। कहा कि लोगों को इसको लेकर डरने की जरूरत नहीं है। पेड़ किसी की अपनी संपत्ति नहीं है, बल्कि ये सबके साझे होते हैं। इनको काटने से पर्यावरण का भी नुकसान होता है। जनप्रतिनिधि किसी तरह की सोशल मीडिया या दूसरे तरीकों से अफवाह फैलाने वालों की सूचना दें।