फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, crime, rape, blackmail, businessman

पति-पत्नी दुराचार के नाम पर ब्लैकमेल करते धरे

Thu, 12 Jun 2014 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 12 Jun 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
panipat, crime, rape, blackmail, businessman
पानीपत सेक्टर-11/12 चौकी पुलिस ने पोल्ट्री फार्म मालिक को दुराचार के नाम पर ब्लैकमेल करने के मामले का भंडाफोड़ कर आरोपी दंपति को 20 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना चांदनी बाग के अंतर्गत सेक्टर 11/12 चौकी पुलिस ने बीती शाम को रुकसाना और उसके पति फिजू निवासी बंती खेड़ा शामली, उत्तरप्रदेश को ब्लेकमेलिंग के 20 हजार रुपये लेते रंगे हाथों काबू किया है।
विज्ञापन


सेक्टर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों पर पोल्ट्री फार्म मालिक मोहम्मद इनाम पर दुराचार के आरोप लगाकर समझौते की एवज में तीन लाख रुपये लेने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौसली शाह हुडा निवासी मोहम्मद इनाम ने सेक्टर-11/12 चौकी प्रभारी किरण को शिकायत दी। उसने बताया कि वह मूलरूप से कैराना का रहने वाला है और डाडोला गांव में पोल्ट्री फार्म बनाया है।

उसे यहां पर काम करने के लिए कुछ लोगों की जरूरत थी, इसलिए अपने जानने वालों को इस बारे में अवगत कराया। 20-25 दिन पहले बंता खेड़ा निवासी फिजू और उसकी पत्नी रुकसाना उसके पास आए और हर माह 10 हजार रुपये के हिसाब से काम करना तय हुआ।

इसके कुछ दिन बाद रुकसाना ने उस पर दुराचार करने का आरोप लगा दिया और समझौता करने की एवज में तीन लाख रुपये की मांग की। उनके बीच यह रकम एंजल मॉल सेक्टर 11/12 की एल-मार्केट में देना तय हुआ।

उसने पुलिस को बताया कि उसके पास केवल 20 हजार रुपये हैं। चौकी प्रभारी किरण ने एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई और रुकसाना व फिजू को रंगे हाथों काबू कर लिया।


भट्ठे के मालिक का चुकाना था कर्ज
जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में रुकसाना और फिजू ने खुलासा किया है कि भट्ठा मालिक का तीन लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए यह सब ड्रामा रचा। वे पहले एक भट्ठे पर काम करते थे। उन्होंने भट्ठा मालिक से तीन लाख रुपये लिए थे और उनके पास कर्ज चुकाने के लिए पैसे नहीं थे। उन्होंने पोल्ट्री मालिक को निशाना बनाया और दुराचार के आरोप लगाकर समझौते की एवज में तीन लाख रुपये की मांग की।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed