फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat crime,panipat news,report file,police

खिलाड़ी के पिता को ऑस्ट्रेलिया से मिली बेटों की हत्या की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
panipat crime,panipat news,report file,police
पानीपत। घुड़सवारी के खेल में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी के पिता को ऑस्ट्रेलिया से उनके दोनों बेटों को छह माह के अंदर मार देने की धमकी मिली है। आरोपी ने हरियाणवी भाषा में पिता को धमकी दी कि तेरे पास छह माह हैं, जितना प्यार कर सकता है, कर ले, उसके बाद मौका नहीं देंगे। धमकी से सहमे पिता ने कॉल करने वाले के खिलाफ मॉडल टाउन पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन की मुखीजा कॉलोनी निवासी सतीश ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनके 18 और 15 साल के दो बेटे हैं। बुधवार शाम को 11 अंकों के नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने ने पहले नाम पूछा और कहा कि दोनों बेटों को छह माह के अंदर मार देंगे। पिता ने कारण पूछा, लेकिन धमकी देने वाले ने कुछ नहीं बताया। पैसों के बारे में भी पिता ने पूछा, लेकिन आरोपी बेटों को बस मारने की धमकी देता रहा।
विज्ञापन

घुड़सवार बेटे को अमेरिका भेजने की तैयारी कर रहा परिवार
सतीश ने बताया कि उनका 18 वर्षीय बड़ा बेटा 12वीं में पढ़ता है जबकि 15 वर्षीय छोटा बेटा नौंवी कक्षा में है। छोटा बेटा सावन घुड़सवारी के खेल में कांस्य पदक जीत चुका है। खेल में आगे बढ़ाने के लिए वह बेटे को अमेरिका भेजने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वीजा अप्लाई किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नहीं किसी से दुश्मनी
प्रॉपर्टी डीलर सतीश ने बताया कि उनकी पहले किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। न ही पहले किसी के साथ झगड़ा हुआ है। उसने आरोपी कॉल की रिकॉर्डिंग और डिटेल मॉडल टाउन थाना पुसिस को सौंप दी है, उनकी पुलिस प्रशासन से मांग है कि उनके परिवार की सुरक्षा की जाए।
सतीश की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, पुलिस ने उपरोक्त नंबर की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- योगेश कटारिया, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed