{"_id":"60db7c9f8ebc3ee13d6b4986","slug":"panipat-crime-panipat-civic-issue-panipat-news-fallow-up-panipat-news-knl748420132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंट ब्रांच का क्लर्क सस्पेंड, दूसरे को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेंट ब्रांच का क्लर्क सस्पेंड, दूसरे को नोटिस
विज्ञापन
पानीपत। हाफिजाबादी क्लब की जमीन पर फर्जीवाड़ा करने वाले निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू हो चुकी है। वहीं, मंगलवार की शाम को निगम आयुक्त आरके सिंह ने रेंट ब्रांच के क्लर्क सोनू को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के क्लर्क को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मामले में सोनू समेत टैक्स ब्रांच के क्लर्क को भी बराबर का दोषी माना जा रहा है। इनमें निगम एडीए के साथ कई निगम अधिकारियों के संलिप्त होने की भी संभावनाए बढ़ गई हैं।
इस मामले को लेकर मंगलवार को ही सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने कानूनी कार्रवाई जानने और समझने के लिए जिला अटार्नी से संपर्क किया। उन्होंने जिला अटार्नी को पूरे कागजात दिखाए गए और निगम अधिकारियों व कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात भी पूछी। उन्होंने कहा कि किसी भी हालात में दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नहीं बख्शा जाएगा।
निगम जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अब इस कड़ी में कौन से अन्य अधिकारी संलिप्त थे, उनका पता लगाया जा रहा है। सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच करवाई जाए रही है। पूरे मामले में जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, की जाएगी। इसके अलावा निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की इस काम की सूचना सरकार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, निगम अधिकारियों का ये निगम की जमीन के साथ किया गया ये फर्जीवाड़ा और इस पर होने वाली कार्रवाई भी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। वहीं, हाफिजाबादी क्लब के पदाधिकारी मंगलवार को सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट का धन्यवाद करने उनके कार्यालय में पहुंचे।
निगम की ही जमीन पर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने षड्यंत्र के तहत एक बड़ा फ्रॉड करने का प्रयास किया गया था। जिसे पकड़ लिया गया है। अब संबंधित तीनों निगम अधिकारी व कर्मचारी जिसमें एडीए, रेंट ब्रांच क्लर्क और टैक्स ब्रांच क्लर्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए जिला अटार्नी से कानूनी सलाह ली जा रही है। किसी भी सूरत में ऐसे भ्रष्ट अफसरों व कर्मचारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।
दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम, पानीपत।
रेंट ब्रांच के क्लर्क सोनू को संस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा टैक्स ब्रांच के क्लर्क को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। वहीं, नियमानुसार जो भी कार्रवाई बनेगी अमल में लाई जाएगी। भ्रष्टाचार बर्दाश्त किया जाएगा।
- आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।