{"_id":"8660794a394da6580df6765909a26692","slug":"panipat-crime-loot-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्छा बनियान गिरोह का उत्पात, मारपीट और लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्छा बनियान गिरोह का उत्पात, मारपीट और लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 30 May 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्छा बनियान गिरोह गांव खोजकीपुर के दो मकानों में घुसकर सोते लोगों पर हमलाकर हजाराें की नकदी व गहने लूट ले गया। हमले में दंपति व गांव के नंबरदार समेत चार लोग घायल हो गए।
हमले में घायल दंपति ही हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया गया है। कच्छा बनियान गिरोह के गांवों में घुसने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में हंगामा मच गया और पुलिस के पसीने छूट गए।
थाना बापौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस गोयला कलां गांव में महिला की हत्या कर लूटपाट की वारदात को सुलझा नहीं पाई है।
कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों ने थाना बापौली में लगते गांव खोजकीपुर में वीरवार तड़के मारपीट व लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
कच्छा बनियान गिरोह के आधा दर्जन सदस्य वीरवार तड़के छोटे खोजकीपुर के नंबरदार तरसपाल के घर में घुस गए। उन्होंने मकान से सामान खंगालना शुरू कर दिया।
इसकी आवाज सुनते ही तरसपाल की नींद खुल गई और उसने उनको रोकने का प्रयास किया। कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों ने उस पर हमला बोल दिया और तरसपाल हमले में घायल हो गया।
विज्ञापन
कच्छा बनियान गिरोह के सदस्य उसके घर से चांदी की पाजेब, अंगूठी और दो हजार रुपये नकद लूट ले गए। कच्छा बनियान गिरोह के सदस्य इसके बाद बड़े खोजकीपुर में शिवकुमार के मकान में घुस गए।
यहां पर शिव कुमार, उसकी पत्नी प्रेमो और लड़की सो रही थी। गिरोह के सदस्यों ने मकान का सामान तलाशना शुरू किया तो प्रेमो की नींद खुल गई।
बदमाशों ने प्रेमो को बंधक बना लिया और उसके नाक व कान में पहने सोने के गहने उतरवा लिए। उसकी आवाज सुनकर शिवकुमार और उसकी बेटी उठ गई। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसकी बेटी के भी गहने उतरवाकर फरार हो गए।
कच्छा बनियान गिरोह के गांव में घुसने की सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे और शिव कुमार व प्रेमो देवी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया।
थाना बापौली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोनों घरों से नकदी और गहने लूटे
नंबरदार तरसपाल ने पुलिस को बताया कि आधा दर्जन बदमाश कच्छा बनियान पहने हुए थे। वे उसके घर से पाजेब, अंगूठी और दो हजार रुपये नकद लूट ले गए। शिव कुमार ने बताया कि उसके मकान का निर्माण चल रहा था। बदमाश उसके घर से 10 हजार रुपये नकद, सोने की तीन जोड़ी बाली, तीन जोड़ी पाजेब व सोने की एक नोज पिन लूट ले गए।
ग्रामीणों को सताने लगी जानमाल की चिंता
खोजकीपुर गांव में कच्छा बनियान गिरोह के घुसने व दो घरों में मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद ग्रामीणों को अपनी जान व माल की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि कच्छा बनियान गिरोह के सदस्य आते हैं और कुछ ही देर में लूटपाट कर चले जाते हैं।
गोयला कलां में पांच को दिया था वारदात को अंजाम
थाना बापौली के अंतर्गत यमुना से सटे गांव गोयला कलां गांव में भी इसी तरह से पांच मई को वारदात को अंजाम दिया था।
बदमाशों ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी थी और दो घरों से लाखों रुपये की नकदी व ज्वेलरी लूट ले गए थे। ग्रामीणाें ने कच्छा बनियान गिरोह पर शक जताया था।
गोयला कलां निवासी कृष्ण अपनी पत्नी सरोज व दोनों बच्चों के साथ सो रहा था। रात को कुछ बदमाश उसके घर में घुस गए और हमला कर दिया। इसमें सरोज (25) की मौत हो गई और कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं, गांव के दूसरे छोर में रहने वाली राजमिस्त्री मोतीलाल, उसकी पत्नी किस्मती और लड़की समेत तीन लोगों को भी हमला कर घायल कर दिया था। एसपी बी. सतीश बालन और विधायक समालखा धर्मसिंह छौक्कर भी मौके पर पहुंचे थे।
एसपी ने ग्रामीणों को मामले का जल्द ही खुलासा करने का दावा किया था, लेकिन इस मामले में आज तक कोई खुलासा नहीं हो सका है।