{"_id":"d3e9b9caef31cdc04432a1b7617878cf","slug":"panipat-crime-blackmail-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमे का दबाव बनाकर पांच लाख ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमे का दबाव बनाकर पांच लाख ऐंठे
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Wed, 18 Jun 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहर गांव निवासी एक व्यक्ति से मुकदमा दर्ज कराने का दबाव डालकर पांच लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर गांव के ही एक दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला 12 जून का है। अहर निवासी सूरजभान ने थाना मतलौडा पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव के शेरू, राम सिंह व उसकी पत्नी राजबाला ने उस पर मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाया और इसकी एवज में पांच लाख रुपये ऐंठे ले गए।
आरोप है कि तीनों ने उस पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। उसने उनको मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने ग्रामीणों की एक बात भी नहीं सुनी।
विज्ञापन
उसने उससे सात लाख रुपये देने की मांग की। ग्रामीणों के काफी कहने-सुनने के बाद वह पांच लाख रुपये पर मान गए। उसे मतलौडा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आरोपियों के खाते में पांच लाख रुपये डलवाने पड़े।
थाना मतलौडा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और शेरू, राम सिंह व उसकी पत्नी राजबाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कीचड़ में गिरने पर अपशब्द कहना पड़ा भारी
अहर निवासी सूरजभान का शराब पीना और फिर गांव के कीचड़ में गिरना भारी पड़ गया। सूरजभान ने बताया कि नौ जून को उसने थोड़ी शराब पी ली थी। वह रात के समय मोटरसाइकिल लेकर घर जा रहा था। गांव की गली में जमा कीचड़ में मोटरसाइकिल के साथ वह भी गिर गया। उसने नशे व गुस्से में ग्राम पंचायत व कुछ ग्रामीणों को भी उल्टा सीधा कह दिया। इस पर राजबाला ने 1091 पर फोन कर दिया और बदतमीजी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने सूरजभान पर कार्रवाई करने की बात कही, लेकिन मामला सुलह की स्थिति में आ गया।
महिला पैसे लेने के बाद भी मुकर गई
सूरजभान ने बताया कि उसने मतलौडा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उनके खाते में पैसे डलवा दिए और महिला से फैसला करने की बात कही। वह पांच लाख रुपये लेकर मुकर गई और किसी तरह के पैसे न मिलने की बात कहने लगी। इस पर परिवार के लोगों की परेशानी बढ़ गई। ग्रामीणों ने उसके बैंक खाते की जांच कराई तो उसमें पांच लाख रुपये जमा पाए। इसके बाद ग्रामीणों के कहने पर महिला और अन्य दोनों ने पैसे मिलने की बात कबूल कर ली।