{"_id":"61687728739bb11f9c331078","slug":"panipat-court-sentenced-20-years-to-rapist","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को मिला न्याय: तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 1.30 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची को मिला न्याय: तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 1.30 लाख जुर्माना
Fri, 15 Oct 2021 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:00 AM IST
सार
2017 की पांच नवंबर को एक महिला ने किला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह तीन वर्षीय बेटी को दूध पिलाकर कपड़े धोने गई थी। जब लौटी तो उसे बच्ची नहीं मिली। आसपास पता किया तो मालूम हुआ कि चौकीदार अनिल बच्ची को उठाकर ले गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के एक गांव की तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ नशे की हालत में दुष्कर्म करने वाले आरोपी अनिल को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त सत्र एवं जिला न्यायाधीश सुमित गर्ग की अदालत में 20 साल की सजा सुनाई है। आरोपी पर 1.30 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर आरोपी को एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। वहीं आरोपी अनिल के साथी धर्मेंद्र के खिलाफ साक्ष्य न मिलने पर उसे बरी कर दिया गया।
वर्ष 2017 की पांच नवंबर को एक महिला ने किला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह तीन वर्षीय बेटी को दूध पिलाकर कपड़े धोने गई थी। जब लौटी तो उसे बच्ची नहीं मिली। आसपास पता किया तो मालूम हुआ कि चौकीदार अनिल बच्ची को उठाकर ले गया है। गोदाम में अनिल बेटी के साथ दुष्कर्म करता मिला जबकि उसका साथ धर्मेंद्र दरवाजे पर खड़ा मिला था। धर्मेंद्र को अदालत से बरी कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में बिजली संकट का डर: कोयले का स्टॉक कम, अडानी ने बंद की बिजली आपूर्ति, कोयला भी मिल रहा आधा
विज्ञापन
एक दिन तक बेहोश रही थी मासूम
तीन वर्षीय बच्ची को असहनीय पीड़ा झेलनी पड़ी थी। वह 24 घंटे तक बेहोश रही। पुलिस ने पांच दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एक दिन के रिमांड पर लेकर बच्ची के कपड़े बरामद किए गए थे।