फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat Corporation at fourth position in the state in property tax self-verification

Panipat News: संपत्तिकर स्वयं सत्यापन में प्रदेश में चौथे नंबर पर पानीपत निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
Panipat Corporation at fourth position in the state in property tax self-verification
पानीपत। नगर निगम क्षेत्र की संपत्तियाें के उनके मालिकों द्वारा स्वयं सत्यापन करवाने के मामले में निगम प्रदेश में चौथे नंबर पर है। सत्यापन कराने के मामले में पानीपत निगम पंचकूला निगम का महज दो से तीन दिन में पछाड़ कर तीसरा स्थान हासिल करने वाला है। इसके बाद करीब एक माह में पानीपत निगम प्रदेश में पहले नंबर पर होगा। इस प्लानिंग को लेकर निगम अधिकारियों ने कार्यप्रणाली इख्तियार कर ली है। जिसमें केवल इसी काम पर 23 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ये कर्मचारी लोगों के घरों में जाकर, फोन के माध्यम से इसके लाभ बताकर उनकी संपत्तियों के स्वयं सत्यापन का काम करवाएंगे।
विज्ञापन

अब तक पानीपत निगम क्षेत्र की करीब 26 प्रतिशत संपत्तियों का स्वयं सत्यापन करवा चुका है। जिसका सीधा मतबल है कि क्षेत्र में करीब 45 हजार संपत्तियां ऐसी हैं जिनका रिकॉर्ड उनके मालिकों और सरकार के पास बिल्कुल सही है। जिस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। उनकी इन संपत्तियों की आईडी बिल्कुल सुरक्षित एक ताले के भीतर है। जिससे कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता।
विज्ञापन

प्रदेश के 11 निगमों की बात करें तो पहले नंबर पर यमुनानगर 35 प्रतिशत, हिसार 31 प्रतिशत और पंचकूला 25.55 प्रतिशत पर है। इसके बाद पानीपत 25.23 प्रतिशत पर है। सबसे कम सोनीपत केवल 15.46 प्रतिशत पर है। अधिकारियों की प्लानिंग है कि अब इस काम में तेजी लाकर पानीपत को प्रदेश में पहले नंबर पर लेकर आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति के स्वयं सत्यापन पर प्रॉपर्टी आईडी हो जाएगी लॉक: डीएमसी
संपत्ति कर आईडी का स्वयं सत्यापन कराने पर प्रॉपर्टी आईडी सुरक्षा हो जाती है। जिससे उक्त आईडी पर एक डिजिटल लॉक लग जाएगा। जिसकी चाभी मालिक के मोबाइल नंबर के ओटीपी से ही खुलेगी। स्वयं सत्यापन के बाद कोई भी संपत्ति की जानकारी को न देख पाएगा और न लिंक डी लिंक कर सेंधमारी कर छेड़छाड़ कर सकेगा। इससे सरकार के पास भी आपकी संपत्ति की सही जानकारी का रिकॉर्ड होगा और आपके पास भी सही जानकारी रहेगी। जिस संपत्ति के मालिक ने अपनी संपत्तिकर आईडी का स्वयं सत्यापित कराया होगा केवल वही अपनी संपत्ति की जानकारी पोर्टल पर देख सकता है।

अरूण भार्गव, डीएमसी, नगर निगम।
वर्जन:
लोगों से सहयोग की अपील: उप निगम आयुक्त
शहर की 25 प्रतिशत से ज्यादा संपत्तियों का स्वयं सत्यापन कराया गया है। लोगों को भी अपनी संपत्तिकर आईडी का स्वयं सत्यापन कराने के लिए आगे आना होगा। लोगों को इसके फायदे जानने होंगे, उन्हें जागरूक होना पड़ेगा। स्वयं सत्यापन का काम निगम निशुल्क करवा रहा है। शहर के लोग निगम कार्यालय में आकर अपनी संपत्ति का स्वयं सत्यापन करवा सकते हैं। शहर के लोगों से अपील है कि इस काम में वे निगम का सहयोग करें।
मनी त्यागी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed