फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat Civil Hospital ranked third in rejuvenation evaluation, will get a reward of three lakhs

पानीपत सिविल अस्पताल कायाकल्प मूल्यांकन में रहा तीसरे स्थान पर, मिलेगा तीन लाख का इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Panipat Civil Hospital ranked third in rejuvenation evaluation, will get a reward of three lakhs
पानीपत। कायाकल्प मूल्यांकन में पानीपत के सिविल अस्पताल ने प्रदेश भर में तीसरा नंबर प्राप्त किया है। इसके लिए सरकार की ओर से पानीपत अस्पताल को 3 लाख रुपये इनाम मिलेगा। सोनीपत के सरकारी अस्पताल ने पहला स्थान हासिल किया है। सोनीपत अस्पताल को नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा अस्पताल को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

विदित है कि जुलाई माह में पहले स्तर पर कायाकल्प मूल्यांकन के तहत अस्पताल का विशेष टीम द्वारा पानीपत सिविल अस्पताल में निरीक्षण किया गया था। 2019 में सिविल अस्पताल 9वें नंबर पर और 2020 में तीसरे नंबर पर रहा था। तब भी अस्पताल को 3-3 लाख रुपये ही मिले थे। अस्पताल को यह अवार्ड कायाकल्प मूल्यांकन में मिला है।
विज्ञापन

क्या होता है कायाकल्प मूल्यांकन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक टीम का गठन होता है। इसमें स्वास्थ्य अधिकारी सभी अस्पतालों में जाकर वहां की सेवाओं के बारे में जानकारी जुटाते हैं, जैसे अस्पताल में सफाई व्यवस्था, मरीजों के लिए बैठने का स्थान, अस्पताल में संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए क्या कदम उठाए गए और अस्पतालों में नए क्या सेवाएं शुरू की गई। इन सबका मूल्यांकन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी तरफ से बेहतर प्रयास कर रहे हैं : डॉ. संजीव
अस्पताल के पीएमओ डॉ. ग्रोवर ने बताया कि इनाम की राशि से अस्पताल में और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, ताकि भविष्य में मरीजों व तीमारदारों को और बेहतर सुविधाएं मिल सके। इसके लिए खाका तैयार किया जा रहा है। भरसक प्रयास किए जाएंगे की अगले वर्ष फिर होने वाले कायाकल्प मूल्यांकन में और बेहतर साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed