फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat civic issue,panipat news,road

खोली गईं दोनों लेन, वाहनों की आवाजाही शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
panipat civic issue,panipat news,road
समालखा। ब्लूजे होटल और नए अनाज मंडी के सामने नवनिर्मित फ्लाईओवर को पुराने बस अड्डे वाले फ्लाईओवर से जोड़ने का कार्य पूरा होने के साथ ही शुक्रवार दोपहर को दोनों लेन वाहनों के लिए खोल दी गईं। सिटी ट्रैफिक इंचार्ज राजेश कुमार ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर लाइट लगाने का काम पूरा हो चुका है और कनेक्शन करने के बाद जल्द ही एलईडी भी जलने लगेंगी। डिवाइडर बनाने का कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है और उस पर ग्रिल लगाने का काम भी जल्द ही पूरा होने की संभावना है। सिटी ट्रैफिक इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि फ्लाईओवर शुरू होने से शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जिससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी। चंडीगढ़, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन शहर में आने की बजाए फ्लाईओवर से निकल जाएंगे।
विज्ञापन

जीटी रोड के चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है और करीब तीन महीने पहले शहर के पुराने बस अड्डे को नवनिर्मित ब्लूजे फ्लाईओवर और नई अनाज मंडी फ्लाईओवर से ज्वाइंटेशन का कार्य शुरू किया गया था। इसके चलते पुराने फ्लाईओवर को भी बंद कर दिया गया। उसके बाद से ट्रैफिक शहर से गुजर रहा था। इस बारे में जैक्सन कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट कमल धवन ने बताया कि वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। फिनिशिंग टच दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed