फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat civic issue,panipat news,report file,remdesivir

लुधियाना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस दो को लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
panipat civic issue,panipat news,report file,remdesivir
पानीपत। नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के मामले में सीआईए-2 सप्लायर मोहम्मद अरशद निवासी सहारनपुर और शाह आलम निवासी बहलोरपुर, मोहाली, पंजाब को लुधियाना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर गहनता से पूछताछ करने के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद सहवार निवासी खुडा, मुजफ्फरनगर यूपी और अखलद निवासी मुरसलिन, सहारनपुर को पहले ही पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है ।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि आरोपी प्रदीप को सीआईए ने गिरफ्तार किया था। उससे खुलासा हुआ था कि उसने ये इंजेक्शन मुजफ्फनगर निवासी मोहम्मद सहवार से खरीदे थे। आरोपी मोहम्मद सहरवार को पंजाब की रोपड़ जेल से बीते शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। पुलिस रिमांड के दौरान मोहम्मद सहवार ने खुलासा किया है कि अखलद निवासी मुरसलिन, सहारनपुर ने झूठी कहानी गढ़ते हुए दोस्त की छुड़ाने के नाम पर उससे 50 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। आरोपी अखलद को उसके गांव से बीते रविवार गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी अखलद भी रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों ने मामले में मोहम्मद अरसद और शाहआलम को भी गिरोह में शामिल होने का खुलासा किया। वहीं दोनों आरोपियों को बीते दिनों पंजाब की लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज रखा है। इसके बाद अरशद और शाहआलम को बुधवार को लुधियाना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लाया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर गहनता से पूछताछ करने के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। सीआईए को अब शाहआलम के भाई की तलाश है, जिसकी धरपकड़ के लिए टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed