{"_id":"60da2b1c8ebc3e9eac030d20","slug":"panipat-civic-issue-panipat-news-electric-current-panipat-news-knl747170102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस से नहीं जागे तो डिटेल समेत भेज दी लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस से नहीं जागे तो डिटेल समेत भेज दी लोकेशन
विज्ञापन
पानीपत। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा केवल भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड को ही नहीं बल्कि जिले के लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। वहीं, पिछले चार साल से लगातार नोटिस पर नोटिस देने के बाद भी यूएचबीवीएन के अधिकारी जाग नहीं रहे। ऐसे में बार-बार लाइन ट्रिप होने से ब्लैकआउट छा जाता है और निगम को लाखों की चपत लगती है। निगम से कार्रवाई करवाने को लेकर एक बार फिर से बीबीएमबी के अधिकरियों ने सोमवार को बिजली निगम के सिटी एक्सईएन व सब अर्बन सब डिवीजन के एसडीओ को नोटिस सौंपा।
खास बात ये रही कि सिटी एक्सईएन को भेजे इस नोटिस में बीबीएमबी ने जाटल रोड की सात दुकानों के नाम, पते समेत पूरी डिटेल व लोकेशन तक दी है ताकि निगम अधिकारी कार्रवाई में लापरवाही न बरत सकें। वहीं, सब अर्बन सब डिवीजन के एसडीओ को दिए नोटिस में भी गांव चंदौली पावर हाउस से शिमला मौलाना की तरफ जाने वाली 11 केवी लाइन की लोकेशन दी है। इस लाइन को हटाने के साथ इसे अंडरग्राउंड तक करने की हिदायत दी गई है। इसमें लाइन के नीचे अवैध रूप से दिए गए बिजली कनेक्शन को काटने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बीबीएमबी ने दोनों नोटिस को संलग्न करते हुए एक नोटिस डीटीपी को भी दिया है ताकि धूलकोट व कुरुक्षेत्र से पानीपत हाईटेंशन लाइनों के नीचे बने सभी अवैध मकानों, दुकानों और फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जा सके।
दुकानों और हाईटेंशन में उचित गैप नहीं, हो सकता है हादसा
बीबीएमबी ने सिटी एक्सईएन को दिए नोटिस में जाटल रोड के नीचे बनी सात कमर्शियल इमारतों को पूरा ब्योरा तक दिया है। इनकी लोकेेशन डिटेल समेत इनके फोन नंबर तक निगम को उपलब्ध करवाएं है। निगम को हिदायत दी गई है कि ये इमारतें हाईटेंशन लाइन के बिल्कुल नजदीक हैं। इसके लिए इन इमारतों के बिजली कनेकशन काटे जाएं। बीबीएमबी अधिकारियों ने कहा कि इमारत और लाइन के बीच कम से 18 से 20 फीट तक गैप होना अनिवार्य हैं, जो यहां नहीं है। इसलिए इन हालातों को देखते हुए यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
चार साल से भेज रहे नोटिस, यूएच ने नहीं हटवाए खंभे
बीबीएमबी ने सोमवार को यूएचबीवीएन की सब अर्बन सब डिविजन को नोटिस थमाते हुए कहा कि वे ये नोटिस लगातार पिछले चार साल से भेज रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक 220 केवी पानीपत कुरुक्षेत्र लाइन के नीचे गाड़े गए 11 केवी के खंभे को नहीं हटाया है। इससे बार-बार लाइन ट्रिप होती है, जिससे ब्लैकआउट तक छा जाता है। कई फीडरों पर कई कई घंटे तक के बिजली कट भी लगते हैं। निगम को लाखों रुपये का नुकसान भी होता है। बीबीएमबी ने यूएचबीवीएन के अधिकारियों को हिदायत जारी करते हुए कहा है कि निगम को बीबीएमबी हाईटेंशन लाइन के नीचे से जाने वाली सभी लाइनों को हटाना होगा। इसके लिए वे अंडरग्रांउड केबल बिछा सकते हैं।
निगम और डीटीपी को भेजा नोटिस- बीबीएमबी
बिजली निगम के एक्सईएन सिटी और सब अर्बन सब डिविजन के एसडीओ को एक बार फिर से नोटिस भेजा है। जाटल रोड की 7 साइट डिटेल सहित बताई गई हैं ताकि निगम वहां पर उनके बिजली कनेक्शन काट सके। वहीं, चंदौली के 11 केवी फीडर की तार को हटाने के लिए कहा है। इससे बार बार लाइन ट्रिप होने से ब्लैकआउट तक छा जाता है वहीं लाखों रुपये का नुकसान भी होता है। डीटीपी को अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।
बलराज शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, बीबीएमबी, कुरुक्षेत्र।
संज्ञान में मामला होगी कार्रवाई- एसडीओ
मामला संज्ञान में आ चुका है। बीबीएमबी के नोटिस भी मिल चुके हैं। जेई को मौके की विजिट करवाने के बाद रिपोर्ट तलब की जाएगी। इसके आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रमेश कुमार, एसडीओ, सब अर्बन सब डिविजन।
नोटिस मिला है, नियमानुसार होगी कार्रवाई- एक्सईएन
बीबीएमबी से आज नोटिस मिला है, आज ही मैने ज्वाइन किया है। अब अपने डिपॉर्टमेंट से पिछले नोटिस पर कार्रवाई क्यों नहीं की इसका रिकार्ड तलब किया जाएगा। इसके अलावा बीबीएमबी से भी गाइडलाइन मंगवाई गई हैं। दोनों को ध्यान में रखते हुए जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
विनोद कुमार मित्तल, एक्सईएन सिटी, पानीपत।