फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, camel

गोभक्तों की मदद से छुड़वाए 12 ऊंट

Thu, 15 May 2014 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 15 May 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
panipat, camel
पुलिस ने गोभक्तों की मदद से पानीपत-गोहाना नेशनल हाईवे स्थित डाहर टोल गेट पर एक कैंटर को काबू कर 12 ऊंटों को मुक्त कराया।
विज्ञापन


इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और कैंटर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुक्त कराए गए ऊंटों को मेडिकल के लिए नौल्था के पशु अस्पताल के चिकित्सकों की देखरेख रखा गया है।


गोभक्त सुनील परढ़ाना, गुरुदेव इसराना और सुनील पलड़ी ने बताया कि राजस्थान से उत्तर प्रदेश एक कैंटर में ऊंट भर लेकर जाए जाने की सूचना मिली थी।

उन्हाेंने यह सूचना अपने अन्य साथियाें को दी। इस पर गोभक्तों का डाहर टोल गेट पर जमावड़ा लगना होना शुरू हो गया। इसी बीच कैंटर भी टोल गेट पर पहुंच गया।

पुलिस ने गोभक्तों की मदद से कैंटर को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार दो युवक कैंटर में 12 ऊंट भरकर राजस्थान के नौहर से उत्तर प्रदेश के बागपत ले जा रहे थे।

पुलिस ने कैंटर को काबू कर ऊंटों को मुक्त कराने के बाद चिकित्सा जांच के लिए नौल्था के पशु अस्पताल के चिकित्सकों की देखरेख में दिया है। कैंटर को कब्जे लेकर दबोचे गए दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि कैंटर को काबू कर 12 ऊंटों को मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपी अहसान और आशु निवासी बागपत के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई धाराआें के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed