फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Bull picked up old man and threw him, situation critical, incident captured in CCTV

Panipat: सांड ने बुजुर्ग को उठा कर पटका, हालात नाजुक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Tue, 18 Jun 2024 10:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Jun 2024 10:14 PM IST
सार

पानीपत के अशोक नगर मेन बाजार में सांड ने बुजुर्ग को उठा कर पटक दिया। बुजुर्ग की हालात नाजुक बनी हुई है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।  

विज्ञापन
Panipat: Bull picked up old man and threw him, situation critical, incident captured in CCTV
सांड ने बुजुर्ग को उठाकर पटका। - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत वार्ड नंबर चार के अशोक नगर में एक सांड ने एक बुजुर्ग को अपने सींगों पर उठा कर पटक दिया। जिससे बुजुर्ग मार्केट के बीच रखे ट्रांसफार्मरों के चबूतरे पर जा गिरा। बुजुर्ग की नाजुक हालात को देखते हुए आसपास के लोगों ने उसे स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम करीब सात बजे की है। जो अशोक नगर मार्केट की एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई। इस दुर्घटना में घायल हुए करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग की पहचान नारायण निवासी अशोक नगर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इसका ठीकरा नगर निगम और बिजली निगम के अधिकारियों पर फोड़ा है। अशोक नगर के लोगों का कहना है कि पिछले कई साल से वे मार्केट के बीच में रखे इन चार बड़े ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए संघर्षरत हैं लेकिन बिजली निगम इनको हटवा नहीं पाया है। वहीं, नगर निगम भी बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम बंद कर चुका है।

इससे पहले भी इन ट्रांसफार्मरों की वजह से दो की जान जा चुकी है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी एक बेसहारा पशु चलती कार के ऊपर कूद गया था। जिससे कार के शीशे टूटकर चालक की पत्नी और बच्चे को लगे थे। वहीं, बेसहारा पशुओं की टक्कर और उनसे टकराने की वजह से पहले भी कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। फिलहाल नगर निगम की ओर से चारे के पैसे न बढ़ाने पर पशुओं को गोशाला में भेजने का काम भी बंद है।

गौरतलब है कि वार्ड नंबर चार के अशोक नगर के मेन बाजार में लगाए गए बिजली निगम के चार बड़े ट्रांसफार्मर और लोहे के खंभे इंसान और जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इनमें करंट आने से अब तक दो इंसानों समेत सैंकड़ों गोवंशों व अन्य जानवरों की जान तक जा चुकी है।


बार-बार शिकायत करने के बाद भी निगम इसकी सुध नहीं ले रहा है। इससे लोगों में निगम अधिकारियों के खिलाफ भयंकर रोष पनप चुका है। खासकर बारिश जैसे मौसम में लोगों के सिर पर हर समय मौत का साया मंडराता रहता है।

अशोक नगर के मेन बाजार में निगम के चार बड़े ट्रांसफार्मर रखे हैं। जो आसपास की आठ कॉलोनियों जिनमें अशोक नगर, रमेश नगर, तेज कॉलोनी, उत्तम नगर, नौलखा कॉलोनी, पटेल नगर, ज्वाहर नगर और ग्रीन पार्क का एरिया को बिजली सप्लाई देते हैं। इन हाईवोल्टेज ट्रांसफार्मर में जब फॉल्ट आता है तो उसे ठीक करने के लिए चारों की सप्लाई बंद करनी पड़ती है। वहीं, इनके फॉल्ट और इनमें लगने वाली आगजनी से लोगों के सिर पर हर समय खतरा मंडराया रहता है। अशोक नगर निवासी अंशु नारंग का कहना है कि कॉलोनी के लोग पहले बिजली निगम से परेशान थे ओर अब नगर निगम की लापरवाही भी कॉलोनी के लोगों पर भारी पड़ रही है। इन ट्रांसफार्मरों की वजह से एक बच्चे समेत एक व्यस्क की कंरट लगने से मौत तक हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed